बीडीओ-सीओ ने किया छठ घाट का निरीक्षण

अरवल। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव तथा अचंलाधिकारी आलोक कुमार ने मधुश्रवां घाट का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 12:28 AM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 12:28 AM (IST)
बीडीओ-सीओ ने किया छठ घाट का निरीक्षण
बीडीओ-सीओ ने किया छठ घाट का निरीक्षण

अरवल। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव तथा अचंलाधिकारी आलोक कुमार ने मधुश्रवां घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद कमियों की जानकारी प्राप्त की गई। स्थानीय कर्मियों को स्वच्छ पानी समेत अन्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने कहा कि लोक आस्था के इस पर्व में छठव्रतियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसे लेकर सभी सजग रहे। उन्होंने कहा कि अब समय नहीं बचा है। सभी लोग इस कार्य में तेजी से जुट जाए। अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा बुद्धिजीवियों को साफ सफाई तथा यहां अन्य व्यवस्था उपलब्ध कराने में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर मुखिया आनंद सिन्हा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी