हर जगह बह रही विकास की गंगा

अररिया। सार्वजनिक रेणु पुस्तकालय प्रांगण में रविवार को मिशन मोदी अगेन पीएम कार्यकर्ताओं क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Oct 2018 01:19 AM (IST) Updated:Mon, 01 Oct 2018 01:19 AM (IST)
हर जगह बह रही विकास की गंगा
हर जगह बह रही विकास की गंगा

अररिया। सार्वजनिक रेणु पुस्तकालय प्रांगण में रविवार को मिशन मोदी अगेन पीएम कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष शंभू प्रसाद साह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कुमार ¨सह, राष्ट्रीय सचिव ललन राय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री नंदन कुमार ठाकुर उपस्थित थे। बैठक में नरेंद्र मोदी के विभिन्न विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के बारे में चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ¨सह ने कहा कि मोदी जी के द्वारा आज हर जगह विकास की गंगा बह रही है। राष्ट्रीय सचिव श्री राय ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत देश विश्व शक्ति की ओर बढ़ रहा है। जिलाध्यक्ष शंभू साह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मिशन मोदी के कार्यकर्ता जिले में प्रधानमंत्री योजना से वंचित लोंगो को योजना का लाभ दिलाएंगे। जिसमें उज्जवला योजना, आवासीय योजना, अटल पेंशन योजना, बीमा योजना शामिल है। नरेंद्र मोदी जी को 2019 में दुबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संघर्षशील हो जाए। बैठक में जिला से लगभग तीन सौ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष राजत ¨सह कर रहे थे। मौके पर पूर्व सांसद प्रदीप ¨सह, फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, परमानंद ऋषिदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक भगत, जगदीश जायसवाल, उपाध्यक्ष चंदन कुमार ¨सह, आलोक साह, विजय नाथ झा, सुधीर प्रसाद यादव, देवानंद मंडल, जयशंकर गुप्ता, विजय भगत, प्रियव्रत मेहता, शशिनाथ मिश्रा, संजय डाबरीवाला, पवन अग्रवाल, दयानंद मंडल, नगर अध्यक्ष धीरज पासवान सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी