भंगही में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

अररिया। नरपतगंज प्रखंड के भंगही पंचायत के भोड़हाट स्थित शिव मंदिर परिसर में दो दिवसीय महा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Feb 2020 05:48 PM (IST) Updated:Wed, 12 Feb 2020 05:48 PM (IST)
भंगही में निकाली गई भव्य कलश यात्रा
भंगही में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

अररिया। नरपतगंज प्रखंड के भंगही पंचायत के भोड़हाट स्थित शिव मंदिर परिसर में दो दिवसीय महा अष्टयाम संकीर्तन को लेकर बुधवार को 501 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं की विशाल कलश यात्रा निकाली गई। अल सुबह से हीं गेरवा एवं लाल वस्त्र धारण कर कलश में जल भरने के लिए कोशी नहर स्थित चंदा साइफन के निकट महिलाएं पहुंची। वहां फारबिसगंज से आए पुरोहित बच्चू झा सामूहिक संकल्प कराया गया। इसके बाद महिलाएं कलश में जल भरकर कतार में मंदिर पहुंची। इस बीच पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। कलश यात्रा के साथ नरपतगंज की पूर्व भाजपा विधायक देवयंती यादव, भरगामा के पूर्व प्रमुख सह जिला परिषद सदस्य दिव्य प्रकाश यादवेंदु उर्फ विजय यादव, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार,भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष भानु प्रकाश राय, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष राजन तिवारी, अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सत्यवान मालाकार, बजरंग दल के जिला संयोजक नीरज निराला ,युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रोहित यादव, धीरेंद्र यादव, भोला रंजन, डॉ मनोज कुमार, आयोजक चितरंजन साह, अजय साह, जितेंद्र साह, दिव्य प्रकाश, राजा शर्मा, विकास कुमार सहित सैकड़ों स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। फुलकाहा थानाध्यक्ष हरेश तिवारी सहित दर्जनों पुलिस जवान मौजूद थे। चौक चौराहे एवं क्षेत्र में मुफ्त शरबत एवं पेयजल की व्यवस्था की गई थी। कलश यात्रा दिन के साढ़े बारह बजे मंदिर परिसर पहुंची वहां कलश लिए महिलाओं ने शिवलिग की परिक्रमा की इसके साथ हीं मंदिर में हवन यज्ञ शुरू हो गया । आयोजक ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा हवन यज्ञ अष्टयाम संकीर्तन भव्य किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान लोग जय बाबा भोलेनाथ, जय श्री राम, जय जय श्रीराम ,हर हर महादेव ,धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो , विश्व का कल्याण हो का नारा लगाते चल रहे थे। इस दौरान कलश यात्री के साथ आगे आगे बैंड बाजे डीजे भी थे, कलश यात्री लगभग 15 किलोमीटर दूरी तय कर मंदिर पहुंची। भंगही भोड़हर क्षेत्र भक्ति के रस में पूरे दिन डूबे रहे। इस दौरान कलश शोभायात्रा में माथे पर कलश लेकर पूर्व विधायक देवयंती यादव भी शामिल हुई। इस कलश यात्रा में बजरंग दल एवं श्री राम सेवा संघ के धीरज यदुवंशी, अमित गुप्ता, रवि आर्या, प्रीतम यादव गोलू मैक्स, मोनू आदि कार्यकर्ताओं ने भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी दी।

chat bot
आपका साथी