जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

अररिया। जोगबनी थाना अंतर्गत दो व्यक्ति का कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 12:08 AM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 12:08 AM (IST)
जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

अररिया। जोगबनी थाना अंतर्गत दो व्यक्ति का कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सहित आमजनों में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना पर फॉरबिसगंज चिकित्सा पदाधिकारी राजीव बसाक व प्रखंड विकास पदाधिकारी अमीत आनंद अपने टीम के साथ जोगबनी थाना क्षेत्र के अमौना पहुंचे और पॉजिटिव मरीज के द्वारा दिये गए नाम पता के आधार पर अमौना के वार्ड एक में जांच पड़ताल किया गया। लेकिन मरीज के द्वारा दिये गए पता व नाम गलत पाया गया वही संपर्क नंबर भी गलत दिया गया। स्वस्थ्य विभाग की टीम के साथ अमौना के मुखिया प्रतिनिधि अपने पंचायत में शक के आधार सभी जगहों पर खोजबीन की लेकिन उक्त मरीज के नाम का पता नही चल पाया उक्त संबंध में फारबिसगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि स्वस्थ्य बिभाग के द्वारा जारी मरीज के पता पर खोजबीन हेतु पहुंचे लेकिन काफी प्रयास के बाद भी अब तक पॉजिटिव मरीज का कोई पता नही चल पाया है। खोजबीन जारी है।उन्होंने कहा कि उक्त मरीज की तलाश में अन्य क्वारंटाइन सेंटर को भी खंगाला जा रहा ताकि मरीज का पता चल सके।वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजीव बसाक ने बताया कि जोगबनी के क्वारंटाइन सेंटर से एक पाजिटिव मरीज को आइशोलेशन के लिये भेजा गया है। जो नेपाल से आया था।चिकित्सा पदाधिकारी के इन बातों में कितना दम है यह तो वहीं जाने लेकिन स्थानीय लोगों की माने तो उक्त नेपाल से भाग कर आये व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग जांच के बाद छोड़ दिया था जो जोगबनी में घूम घूम कर झाडू बेचा करता था जिससे लोगों में भय का वातावरण व्याप्त है।फिलहाल उक्त जोगबनी के व्यक्ति को तो स्वास्थ्य विभाग ले गई तथा अमौना वाले मरीज का खोजबीन जारी है जो लुधियाना से आया था।

chat bot
आपका साथी