गांव में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

अररिया। फारबिसगंज प्रखंड के खवासपुर में पूर्व मुखिया सह बीजेपी के मंडल डेलिगेट कुमार नाथ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Mar 2017 11:04 PM (IST) Updated:Thu, 30 Mar 2017 11:04 PM (IST)
गांव में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
गांव में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

अररिया। फारबिसगंज प्रखंड के खवासपुर में पूर्व मुखिया सह बीजेपी के मंडल डेलिगेट कुमार नाथ झा के नेतृत्व में गुरुवार को पंचायत भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव के सड़क पर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया। इस दौरान भाजपाइयों ने झाड़ू लेकर सड़क पर साफ-सफाई की तथा ग्रामीणों को भी साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। मौके पर ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान के विषय में भी बताया। इस अवसर पर बीजेपी के प्रभारी पंचायत अध्यक्ष पंकज भगत गुड्डू, पूर्व प्रखंड महामंत्री बासुकीनाथ मिश्रा, पैक्स अध्यक्ष सुरेन्द्र विश्वास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर खवासपुर एवं रमई पंचायत भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक भी आयोजित की गई। मौके पर मनोज झा, प्रशांत झा, विवेकानंद मंडल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी