प्रकाश पर्व के लिए आकर्षक ढंग से सजाया गया गुरुद्वारा

अररिया। फारबिसगंज के राम मनोहर लोहिया प्रतिष्ठित गुरुद्वारा में सिख पंथ के संस्थापक गुरु नान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 07:45 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 07:45 PM (IST)
प्रकाश पर्व के लिए आकर्षक ढंग से सजाया गया गुरुद्वारा
प्रकाश पर्व के लिए आकर्षक ढंग से सजाया गया गुरुद्वारा

अररिया।

फारबिसगंज के राम मनोहर लोहिया प्रतिष्ठित गुरुद्वारा में सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती प्रकाश पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। गुरुद्वारा को बेहतर तरीके से सजाया गया है। सोमवार को गुरुद्वारा में अखंड पाठ भजन कीर्तन के साथ लंगर का भी आयोजन किया जाएगा। गुरुद्वारा के ज्ञानी भगवान सिंह ने कहा कि 551 वें प्रकाश पर्व को लेकर अखंड पाठ रखे हुए हैं। इनकी अभी लड़ी चल रही है। प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर यानि सोमवार को कीर्तन आयोजित होता है। इससे पूर्व प्रकाश पर्व में सुबह के समय गुरुबाणी होगी, कीर्तन होंगे। कीर्तन जत्था कीर्तन के जरिए संगत को निहाल करेंगे। इसके बाद लंगर आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव सिख धर्म के प्रथम गुरु है। इन्होंने ही सिख धर्म की स्थापना की थी। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए उन्होंने अपने पारिवारिक जीवन और सुख का ध्यान न करते हुए दूर-दूर तक यात्राएं की और लोगों के मन में बसी कुरीतियों को दूर करने की दिशा में काम किया। हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को इनका जन्मदिन प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि नानक देवजी ने कुरीतियों और बुराइयों को दूर कर लोगों के जीवन में नया प्रकाश भरने का कार्य किया है। गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर प्रीत पाल सिंह, अमृत पाल सिंह, तेजेन्द्र सिंह, रौनक सिंह, जसवीर सिंह, चन्द्रप्रीत सिंह, रंजीत कौर, जसमीत कौर, लाता कौर, कुलदीप कौर, दिशा कौर, दिप कौर, ट्विकल कौर, गुरप्रीत कौर सहित अन्य सक्रिय रूप से लगे हुए है।

chat bot
आपका साथी