दस दिवसीय महाविष्णु यज्ञ संपन्न, प्रतिमाओं का विसर्जन

अररिया। रानीगंज के ठेकपुरा में हो रहे दस दिवसीय महाविष्णु यज्ञ गुरुवार को समाप्त हो गया। य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 09:52 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 09:52 PM (IST)
दस दिवसीय महाविष्णु यज्ञ संपन्न, प्रतिमाओं का विसर्जन
दस दिवसीय महाविष्णु यज्ञ संपन्न, प्रतिमाओं का विसर्जन

अररिया। रानीगंज के ठेकपुरा में हो रहे दस दिवसीय महाविष्णु यज्ञ गुरुवार को समाप्त हो गया। यज्ञ स्थल पर बने हुए 151 प्रतिमाओं का गुरुवार को गितवास के दुलरदेई नदी में विसर्जन कर दिया गया। विसर्जन के दौरान ठेकपुरा गांव से गितवास तक भव्य शोभा निकाली गयी। विसर्जन को देखने के लिए पूरे क्षेत्र के हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञ स्थल से लेकर गितवास तक देवी देवताओं की सभी प्रतिमाओं का ट्रैक्टर पर हजारों की संख्या में युवकों की टोली जय श्री राम के जयकारे के साथ एकसाथ निकाली गयी। सभी युवा रंग अबीर गुलाल उड़ाते एक साथ पैदल निकले। वहीं बाइक सवार युवाओं की टोली जय श्री राम के जयकारे के साथ आगे आगे चल रहा था। एक एक कर सभी प्रतिमाओं को पहले यज्ञ स्थल से निकाल कर वाहन तक लाया गया। इसके बाद सभी वाहनों में जब प्रतिमा विसर्जन के लिए निकाली गयी। एक साथ सैकड़ो की संख्या में टेक्टर में सवार हुए युवकों की टोली प्रतिमा के साथ ठेकपुरा गांव होते हुए रानीगंज अररिया मुख्य मार्ग से कमलपुर, हांसा, गोस्वामी टोला, होते हुए गितवास में मां असावर मंदिर के समीप दुलरदेई नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यज्ञ स्थल से निकली प्रतिमाओं के दर्शन के लिए सांसद प्रदीप कुमार सिंह कमलपुर कॉलोनी चौक पर अपने समर्थकों के साथ करीब आधे घंटे तक रुके, सांसद ने सभी देवी देवताओं को प्रणाम किया। जब सभी देवी देवताओं की प्रतिमा मुख्य सड़क पर आ गयी इसके बाद सांसद भव्य शोभा यात्रा में कुछ देर के शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी