जनता दरबार में आधा दर्जन से अधिक मामलों की हुई सुनवाई
संवाद सूत्र, फारबिसगंज(अररिया): फारबिसगंज थाना परिसर में शनिवार को जनता दरवार का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, फारबिसगंज(अररिया): फारबिसगंज थाना परिसर में शनिवार को जनता दरवार का आयोजन किया गया। जिसमें भूमि विवाद से संदर्भित आधा दर्जन से ज्यादा वादों को वादी व प्रतिवादी के बीच आपसी समझौता के तहत निपटारा किया गया। इस मौके पर अंचल निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने थानाक्षेत्र के भूमि विवाद से संबंधित आधा दर्जन मामलों पर सुनवाई की। जबकि कई मामले में दोनों पक्षो के कागजातों के अवलोकन करने व दोनो पक्षों के वादों को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद मौजूद अधिकारियों ने दोनों पक्षों को अगामी दिन आयोजित होने वाले जनता दरबार में साक्ष्य के रूप में कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके अलावे कई मामलों में अमीन ने नापी कराकर वस्तुस्थिति की जानकारी देने का आदेश दिया। इस मौके पर अंचल निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मौजूद आवेदकों के आवेदन पर सुनवाई की गई है। जनता दरबार में जिन लोगो के भूमि संबंधी वादों की सुनवाई की गयी उसमें मुख्य रूप से मिथिलेश कुमार सिंह बनाम ज्ञानी पासवान टेढ़ी मुसहरी, खिखरू दास बनाम महेंद्र दास तिरसकुण्ड, रामचंद्र साह बनाम मासूम अंसारी भागकोहलिया, खोखली देवी बनाम सुधीर विश्वास मझुआ, रजत सिंह बनाम विभा देवी फारबिसगंज वार्ड संख्या 19 एवं राजेंद्र प्रसाद बनाम प्रकाश पासवान टेढ़ी मुसहरी शामिल है। वहीं संसू भरगामा के अनुसार शनिवार को भरगामा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया है। जनता दरबार में अंचलाधिकारी भरगामा एस आई सुधा रानी,उमाकांत झा मौजूद थे। जानकारी अनुसार भरगामा थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित विभिन्न पंचायत से कुल छह मामला प्राप्त हुआ। भूविवाद से सम्बंधित कुल 6 मामले में अंचलाधिकारी भरगामा एवं एस आई ने दोनों पक्षों की उपस्थिति में वीरनगर पंचायत स्थित मो. नजामुद्दीन बनाम शहाबुद्दीन, विषहरीया पंचायत से मो शलाउद्दीन बनाम मो. जमीन,सिरसियाकला पंचायत से सुनीता देवी बनाम सुनीता देवी,पैकपार पंचायत से यसराज मंडल बनाम धनंजय कुमार,वीरनगर पंचायत से मो. वकील बनाम मो. सज्जाद भूमिविवाद के मामले का निष्पादन किया।