सीमांचल एक्सप्रेस से समागम में भाग लेने हरियाणा के लिए रवाना हुआ जत्था

फोटो नंबर 13 एआरआर 03 कैप्शन फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर अंतरराष्ट्रीय समागम में भाग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 11:31 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:18 AM (IST)
सीमांचल एक्सप्रेस से समागम में भाग लेने हरियाणा के लिए रवाना हुआ जत्था
सीमांचल एक्सप्रेस से समागम में भाग लेने हरियाणा के लिए रवाना हुआ जत्था

फोटो नंबर 13 एआरआर 03

कैप्शन: फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर अंतरराष्ट्रीय समागम में भाग लेने जाते निरंकारी मिशन के सदस्यगण।

आगामी 16 नवंबर से 72वां चार दिवसीय समागम होगा पारंभ

-निरंकारी मिशन के सदस्यों व गणमान्य लोगों ने किया विदा

देश व विदेश से भी श्रद्धालु पहुंचेंगे

संसू.,फारबिसगंज (अररिया): निरंकारी संत समागम में भाग लेने के लिए दो सौ श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार की देर संध्या फारबिसगंज से सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुए। समालखा, हरियाणा में होने वाले 72 वां चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वार्षिक निरंकारी संत समागम में भाग लेने स्थानीय निरंकारी मिशन के सैकड़ों अनुवाई सीमांचल एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए। समागम समालखा हरियाणा में आगामी 16 नवंबर से शुरू होकर 19 नवंबर को संपन्न होगा। जिसमे निरंकारी मिशन के सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आर्शीवचन सुनने सभी श्रद्धालु फारबिसगंज से भी जा रहे हैं। समागम में बड़ी संख्या में देश व विदेश से श्रद्धालु पहुंचेंगे। इस अवसर पर फारबिसगंज से राजा सिंह, रघुबीर, रविशंकर, आशिष केशरी, सपना, मंजू, बेबी, बकुल पटेल सहित दो सौ अनुवाई रवाना हुए। इस जत्थे को रवाना करने के लिये बड़ी संख्या में निरंकारी मिशन के सदस्यों सहित गणमान्य लोग उपस्थित होकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय समागम में भाग लेने के लिए विदा किया।

chat bot
आपका साथी