मजदूर दिवस पर फहराया झंडा, जेजेएसएस ने निकाली रैली

अररिया। मेहनत कश मजदूरों के लिए खास एक मई को अररिया में काफी चहल पहल देखा गया। जन जागरण शक्ति संगठन

By Edited By: Publish:Mon, 02 May 2016 08:57 PM (IST) Updated:Mon, 02 May 2016 08:57 PM (IST)
मजदूर दिवस पर फहराया झंडा, जेजेएसएस ने निकाली रैली

अररिया। मेहनत कश मजदूरों के लिए खास एक मई को अररिया में काफी चहल पहल देखा गया। जन जागरण शक्ति संगठन के तत्वावधान में आयोजित मई दिवस के मौके पर मजदूरों ने शहर के विभिन्न मार्गों पर जागरूकता रैली निकाली, फिर मजदूर, किसान, छात्र व नौजवानों ने साथ मिलकर संगठन का झंडा फहराया। मौके पर संगठन के अधिकारियों ने मई दिवस की सार्थकता पर प्रकाश डाले।

संगठन के कमायनी स्वामी ने बताया कि आज का दिन दुनिया भर के मजदूर, यूनियन, ट्रेड यूनियन, कर्मचारी संघ एवं पत्रकार अपने क्षेत्र में काम करने की अवधि निश्चत किया है। सभी को न्यूनतम मजदूरी का अधिकार मिला है। इसलिए आज का दिन मजदूरों के लिए खास माना जाता है।

अन्तर्राष्ट्रीय मई दिवस: आठ घंटा काम, आठ घंटा आराम एवं आठ घंटा मनोरंजन के संघर्ष में मई 1986 में अमेरिका के शिकागो शहर में हे मार्केट चौराहा पर कई श्रमिक पुलिस की गोलियों के शिकार हो गये थे। कई श्रमिक संगठन के नेताओं को फांसी की सजा मिली थी। इसी की याद में सोशलिस्ट एवं लेबर पार्टियों ने एक मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाना शुरू किया था। आज यह दिवस दुनियां भर के मजदूर मना रहे हैं। मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने मजदूरों के संघर्ष को बनाये रखने की अपील की। कहा गया कि अधिकार के लिए संघर्ष करते रहना चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजीत पासवान, शिवनाराया, आशीष रंजन, अरूण यादव, शिवनी देवी, ब्रह्मा नंद ऋषिदेव, कृष्ण कुमार ¨सह, आलम, फुलकुमारी देवी, आशा देवी, जितेन्द्र पासवान, दीपनारायण पासवान आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी