सरस्वती पूजा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अररिया। शांति पूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा मनाने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के क

By Edited By: Publish:Sat, 13 Feb 2016 10:36 PM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2016 10:36 PM (IST)
सरस्वती पूजा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अररिया। शांति पूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा मनाने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गये। पूजा पंडालों से लेकर प्रत्येक चौक चौराहों पर एक दंडाधिकारी के साथ चार पुलिस जवानों की तैनाती की गयी। ये जवान प्रत्येक आने जाने वालों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहे थे। जबकि दोनों अनुमंडलों में एक दर्जन से अधिक गश्ती दल अलग से प्रतिनियुक्त किया गया है। यह व्यवस्था प्रतिमा विसर्जन तक बहाल रहेगी। लेकिन प्रतिमा विसर्जन के दौरान निकाली जाने वाली जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अभी से ही चौकस नजर आ रहे हैं। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश में प्रत्येक जुलूस के साथ पुलिस की टीम होगी। जो जुलूस में शामिल लोगों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। वहीं पूजा पंडालों में आने जाने दर्शनार्थियों के साथ कहीं किसी अनहोनी घटना न घटे इसके लिए जगह जगह मोबाइल टाइगर दस्ता के सदस्यों को सक्रिय रखा गया है। साथ ही प्रत्येक पूजा समितियों के सदस्यों को विभिन्न पुलिस पदाधिकारियों का मोबाइल नम्बर दिए गये हैं जो किसी भी घटना की आशंका पर पुलिस कर्मियों को सूचित कर सकेंगे।

एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि दोनों अनुमंडलों में 80 स्थानों को चिन्हित कर एक पुलिस पदाधिकारी के साथ चार पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

chat bot
आपका साथी