परवाहा में विवादित रास्ते से हटा अतिक्रमण

अररिया। फारबिसगंज के परवाहा में पंचायत भवन के पुरब टोला जाने वाले अवरुद्ध विवादित रास्ता को आला अधिक

By Edited By: Publish:Tue, 24 Nov 2015 08:12 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2015 08:12 PM (IST)
परवाहा में विवादित रास्ते से हटा अतिक्रमण

अररिया। फारबिसगंज के परवाहा में पंचायत भवन के पुरब टोला जाने वाले अवरुद्ध विवादित रास्ता को आला अधिकारियों के निर्देश पर खाली करा दिया गया है। मालूम हो कि स्थानीय निवासियों द्वारा दशकों से उपयोग किए जा रहे रास्ते को अवरुद्ध किया गया था। जिसके खिलाफ ग्रामीण राकेश कुमार, राजेश चौधरी, रामबाबु मंडल, मिथलेश केशरी सहित अन्य ने वरीय अधिकारी से न्याय की गुहार लगायी थी। स्थल जांचकर भूदान कार्यालय मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा, अंचल अधिकारी विष्णुदेव ¨सह, थानाध्यक्ष अनिल कुमार ¨सह दल बल के साथ पहुंचकर अवरुद्ध रास्ता को खाली कराया। भूदान मंत्री ने बताया कि भूदान से प्राप्त जमीन की खरीद बिक्री करना कानून के खिलाफ है। जांच चल रही है तथा अतिक्रमणकारियों पर अविलंब कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पंचायत के मुखिया कलवी देवी, राजद नेता सुभाष मिश्र, भाजपा पंचायत अध्यक्ष मनोज मंडल, खेलु भाई, कलपू केशरी, ललित ठाकुर, लक्षमण झा ने रास्ता खाली कराने पर अधिकारियों को धन्यवाद दिया । वहीं, थानाध्यक्ष ने विवादित स्थान पर शांति बहाली को ले पुलिस की तैनाती कर दी है।

chat bot
आपका साथी