कटाव रोकने के लिए प्रशासन ने कसी कमर

अररिया। प्रखंड क्षेत्र के खोरागाछ पंचायत अंतर्गत औलाबाड़ी वार्ड नंबर तेरह में नूना नदी के कटान से बुध

By Edited By: Publish:Thu, 27 Aug 2015 09:30 PM (IST) Updated:Thu, 27 Aug 2015 09:30 PM (IST)
कटाव रोकने के लिए प्रशासन ने कसी कमर

अररिया। प्रखंड क्षेत्र के खोरागाछ पंचायत अंतर्गत औलाबाड़ी वार्ड नंबर तेरह में नूना नदी के कटान से बुधवार को 11 परिवारों का घर नदी में विलीन होने की खबर दैनिक जागरण में छपने के बाद प्रशासन के कान खड़े हो गये। गुरुवार से नूना नदी के हो रहे कटाव को रोकने के लिए ढ़ाई लाख की लागत से कटाव निरोधक कार्य शुरू है। मनरेगा पीओ रजत कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर मनरेगा के जेई द्वारा कटाव निरोधक कार्य को कराया जा रहा है। कटाव निरोधक कार्य ढाई लाख की लागत से की जा रही है।

ज्ञात हो कि नूना नदी के कटान से औलावाड़ी वार्ड नं. 13 में ग्यारह परिवार का घर नूना नदी से विस्थापित हो गया था। जिसे जागरण ने गुरुवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जागरण के इस खबर से प्रशासन हरकत में आया। मनरेगा पीओ रजत कुमार ने बताया कि खोरागाछ पंचायत के औलाबाड़ी वार्ड 13 में नूना नदी के कटान को रोकने के लिए मनरेगा जेई द्वारा ढाई लाख की लागत कटाव निरोधक कार्य किया जा रहा है। वही खोरागाछ पंचायत के ओलाबाड़ी वार्ड 13 में जागरण के पहल पर कार्य होने से मुखिया प्रतिनिधि अब्दस सलाम, मो. मुस्लीम, मुबारक, अब्दुल बारिक आदि कई लोगों ने कहा कि सचमुच दैनिक जागरण एक पत्र ही नही बल्कि इस इलाके में सरोकार की भूमिका निभा रही है।

chat bot
आपका साथी