रेल बजट ने किया निराश

आरएस (अररिया), संसू: रेल बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसरत जहां ने बताया रेल बजट हमारे

By Edited By: Publish:Fri, 27 Feb 2015 01:08 AM (IST) Updated:Fri, 27 Feb 2015 04:01 AM (IST)
रेल बजट ने किया निराश

आरएस (अररिया), संसू:

रेल बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसरत जहां ने बताया रेल बजट हमारे अररिया के लिए उम्मीद पर पानी फेरने का काम किया है। क्योंकि हम सबों को उम्मीद ही नही पूरा विश्वास था कि इस बजट में अररिया को कुछ ना कुछ मिलेगा पर जिले के निवासियों के साथ ये रेल बजट छलावा साबित हुआ।

महेश केडिया ने बताया कि इस रेल बजट में जन-आकांक्षाओं के अनुरूप न तो इस रेल खंड को कोई रेल गाड़ी मिली ना ही कोसी लंबी दूरी ट्रेन का विस्तार किया गया।

संजय सिंह ने बताया कि जब भी कोई रेल बजट आता है तो उम्मीद और अपेक्षाएं असमान छूने लगती है। लेकिन 2015-16 के बजट से कुछ नहीं मिला।

सुलोचना देवी ने बताया कि रेल बजट अररिया के लिए हाथी का दांत ही साबित हुआ है। किसी भी जिले के लिए उस का विकास रेल परिवहन पर निर्भर रहता है। जब कि अररिया स्टेशन से रेल को सालाना 1 करोड़ से ज्यादा राजस्व मिलता है।

अजय अग्रवाल ने बताया अररिया रेलवे स्टेशन जो पूर्व से उपेक्षा का शिकार रहा है। आज रेल बजट में भी सीमांचल इलाका को भी नही मिला।

पूनम देवी का कहना है हमलोगों को जो उम्मीद ये रेल बजट से थी वे नही हो पाया। उम्मीद था कि इस बार इंटरसीटी का विस्तार जोगबनी से और सीमांचल का ठहराव अररिया से हो। पर ये सारे मंसूबे पर पानी फिर गया।

chat bot
आपका साथी