साफ सफाई में लगे एनजीओ की सेवा होगी समाप्त

अररिया, संसू: नगर परिषद अररिया में साफ सफाई में लगे एनजीओ की सेवा समाप्त होगी। लेकिन जब तक कोई वैकल्

By Edited By: Publish:Sat, 01 Nov 2014 07:20 PM (IST) Updated:Sat, 01 Nov 2014 07:20 PM (IST)
साफ सफाई में लगे एनजीओ की सेवा होगी समाप्त

अररिया, संसू: नगर परिषद अररिया में साफ सफाई में लगे एनजीओ की सेवा समाप्त होगी। लेकिन जब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक उनकी सेवा बहाल रहेगी। यह निर्णय शनिवार को बोर्ड की बैठक में लिया गया। पार्षदों का कहना है कि जिस तरह से शहर में सफाई की व्यवस्था होनी चाहिये, वह नहीं हो रही है। जिससे पार्षदों को नगर वासियों का आक्रोश झेलना पड़ता है।

बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद अफसाना प्रवीण ने की। इस दौरान कई अन्य मुद्दों पर निर्णय लिया गया है।

सभी वार्डो में मिलेगा राजीव गांधी आवास

राजीव गांधी आवास योजना के लिये एम एन एफ एल सर्वेयर कंपनी द्वारा की गई सर्वे कार्य पर पार्षदों ने असंतोष जाहिर किया है। पार्षदों ने दुबारा सर्वे कराने का निर्णय लिया है। उप मुख्य पार्षद गौतम साह ने बताया कि इस योजना का लाभ सभी वार्डो को मिलना चाहिये। लेकिन सर्वे कंपनी करीब एक दर्जन वार्डो की ही सर्वे की। जो गलत है। वहीं पार्षद शशि भूषण झा ने स्थायी समिति द्वारा लिये गये निर्णय की जानकारी सार्वजनिक किये जाने पर क्षोभ जाहिर किया। क्षोभ में उन्होंने लिये गये प्रस्ताव के निर्णय में हस्ताक्षर भी नही किया।

नप के कार्यो में रूचि लें कर्मी

बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने नप कार्यपालक पदाधिकारी अनिरूद्ध प्रसाद यादव से शिकायत की। कहा नप के कर्मचारी काम जवाबदेही के प्रति गंभीर नही हो रहे हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठना पड़ रहा है। पार्षदों की शिकायत पर कार्यपालक ने कर्मियों को हिदायत देते हुये कहा कि यदि कर्मियों की लापरवाही जल्द दूर नही हुई तो उनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी।

बैठक में पार्षद पूर्व मुख्य पार्षद स्वीटी दास गुप्ता, अरूण मिश्रा, गया प्रसाद, परमानन्द मंडल, पारस भगत, मरजान कौशर, अकबरी खातुन, किरण देवी, नारायण पासवान, तेतर पासवान, सुमन देवी, पूनम देवी, शहनाज आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी