अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा आयोजित

By Edited By: Publish:Fri, 19 Sep 2014 07:07 PM (IST) Updated:Fri, 19 Sep 2014 07:07 PM (IST)
अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा आयोजित

फारबिसगंज (अररिया), संसू: फारबिसगंज अनुमंडल न्यायालय के अधिवक्ता अर्जुन कुमार मंडल का गुरुवार को निधन हो गया। नरपतगंज प्रखंड के पलासी डुमरिया गाव निवासी अधिवक्ता स्वर्गीय मंडल करीब 48 वर्ष के थे। वे अपने पीछे पत्‍‌नी तथा दो बच्चे छोड़ गए हैं। उनके निधन पर अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। शुक्रवार को अनुमंडल न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा एक शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शाति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखा गया। अधिवक्ता के निधन के शोक में गुरूवार तथा शुक्रवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्यो से अलग रहे।

शोक सभा में एडवोकेट आरसी वर्मा, अधिवक्ता दुर्गानंद प्रसाद, विश्वजीत प्रसाद, शिवानंद मेहता, अरविंद कुमार मंडल, गोपीचंद्र मेहता, रमाशकर दास, युक्तिनाथ झा, सुमन कुमार मिश्रा, खालीद, इमरान, कमालुद्दीन, दीपक कुमार भारती, जरार आलम, विकास लाल दास, प्रियव्रत, फू लचंद यादव, भारतेंदु मंडल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी