Tata Motors Tigor XM: टाटा ने लॉन्च किया टिगोर का नया वेरिएंट, iCNG तकनीक के साथ है और भी खूबियां

Tata Motors Tigor XM iCNG वेरिएंट भारत मेंं लॉन्च हो चुकी है। इसे एंट्री मॉडल के रूप में लाया गया है और इसमें चार कलर ऑप्शन मिलते हैं। तो चलिए टिगोर के इस नए वेरिएंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

By Sonali SinghEdited By: Publish:Tue, 09 Aug 2022 12:26 PM (IST) Updated:Tue, 09 Aug 2022 12:26 PM (IST)
Tata Motors Tigor XM: टाटा ने लॉन्च किया टिगोर का नया वेरिएंट, iCNG तकनीक के साथ है और भी खूबियां
Tata Motors Tigor XM वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Tata Motors Tigor XM: भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में से एक टाटा ने अपने सबसे पसंदीदा मॉडलों में से एक टिगोर के एक नए वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। इसे Tigor XM नाम दिया गया है। साथ ही यह Tigor iCNG के लिए एंट्री-लेवल वेरिएंट होगा। इसकी खास बात है कि इसमें ब्रांड की नई iCNG तकनीक को लाया गया है। यह तकनीक टिगोर एक्सएम के अलावा टियागो में भी नजर आती है।

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स, मार्केटिंग और कस्टमर केयर, श्री राजन अंबा ने कहा, “टिगोर हमारे लिए एक बेहद खास उत्पाद रहा है और आईसीएनजी वेरिएंट के जुड़ने से इस सेगमेंट् में हमारी बिक्री में तेजी आएगी।"

उन्होंने आगे बताया, "वर्तमान में, Tigor की 75 प्रतिशत से अधिक बुकिंग iCNG वेरिएंट से आ रही है जो Tigor पोर्टफोलियो में इस तकनीक की मजबूत मांग का प्रमाण है। Tigor iCNG की बढ़ती लोकप्रियता के साथ और हमारे नए फॉरएवर ब्रांड दर्शन के अनुरूप, नया Tigor XM iCNG हमें उन ग्राहकों के नए समूह को पूरा करने में मदद करेगा, जो एक एंट्री लेवल ट्रिम के साथ हमारी iCNG तकनीक का अनुभव करना चाहते हैं। मुझे विश्वास है कि यह वृद्धि इस सेगमेंट और सीएनजी क्षेत्र में हमारे विकास को और मजबूत करेगी।"

Tigor XM iCNG का पावरट्रेन

टिगोर के iCNG वेरिएंट के पावरट्रेन की बात करें तो इसे 1,199cc के पावरट्रेन के साथ लाया गया है। यह इंजन 85bhp की पावर और 113Nm का पीक ट्रक जनरेट करने में सक्षम है। साथही फीचर्स लिस्ट में 4 स्पीकर सिस्टम के साथ हरमन टीएम इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग, रियर पार्किंग सेंसर जैसी कई सुरक्षा को जोड़ा गया है।

Tigor XM iCNG की कीमत

Tigor XM iCNG को 7.40 लाख रुपये में लाया गया है। साथ ही नया Tigor XM iCNG वेरिएंट ओपल व्हाइट, डेटोना ग्रे, एरिज़ोना ब्लू और डीप रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

chat bot
आपका साथी