Yamaha ने भारत में उतारे अपने दमदार स्कूटर्स, नए साल को लेकर बनाई नई रणनीति

Yamaha Motor ने Ray-ZR 125FI स्कूटर के साथ Fascino 125 FI से पर्दा हटा दिया है

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Thu, 19 Dec 2019 10:36 PM (IST) Updated:Thu, 19 Dec 2019 10:36 PM (IST)
Yamaha ने भारत में उतारे अपने दमदार स्कूटर्स, नए साल को लेकर बनाई नई रणनीति
Yamaha ने भारत में उतारे अपने दमदार स्कूटर्स, नए साल को लेकर बनाई नई रणनीति

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Yamaha Motor India ने अगले साल यानी की 2020 में भारतीय बाजार में अपनी बिक्री को लेकर एक घोषणा की है। दिग्गज 2-व्हीलर निर्माता ने घरेलू बाजार में 6.50 लाख इकाइयों की बिक्री का लक्ष्य रखा है। Yamaha Motor India के सेल्स प्राइवेट लिमिटेट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (रणनीति एवं योजना समूह) के रविंदर सिंह ने कहा कि कंपनी ने 2019 में 6.24 लाख वाहन बेचे हैं। ऐसे में अब कंपनी अगले साल 6.50 लाख वाहनों की बिक्री का लक्ष्य लेकर चल रही है। दरअसल हाल ही में कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी BS-6 नॉर्म्स वाली MT15 और R15 को पेश किया है। चरण-छह उत्सर्जन मानकों के अनुकूल मोटरसाइकिल एमटी 15 और आर 15 का भी अनावरण किया। इसके साथ ही कंपनी ने भारत में अपनी Ray-ZR 125FI स्कूटर के साथ Fascino 125 FI का भी अनावरण किया है।

Yamaha Fascino 125 FI भारत में हुई लॉन्च

Yamaha ने 125 सीसी सेगमेंट में पहली स्कूटर Fascino 125 FI को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 66,430 रुपये है जो 69, 930 रुपये तक जाती है। Yamaha Fascino 125 FI मौजूदा मॉडल के मुकाबले 30 फीसद ज्यादा ताकत और 16 फीसद ज्यादा माइलेज देती है। नई Yamaha Fascino 125 FI में BS-6 नॉर्म्स वाला नया 125 सीसी का 4-स्ट्रोक, SOHC, 2-वाल्व, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया है, जो 8.2 PS की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन V-बेल्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।

इसमें 58 kmpl का माइलेज मिलता है। इसमें आपको Traffic Mode मिलता है जो ट्रैफिक के दौरान बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस देता है। इसमें 12 इंच के अलॉय व्हील्स दिए हैं। इसके अलावा सुरक्षा के लिए इसमें यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम या CBS फीचर दिया गया है।

डायमेंशन- Yamaha Fascino 125 FI की लंबाई 1920 मिलीमीटर, चौड़ाई 685 मिलीमीटर और ऊंचाई 1150 मिलीमीटर है। इसका मिनिमम ग्राउंड क्लियरेंस 145 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी सीट की ऊंचाई 780 मिलीमीटर है। इसमें आपको 5.2 लीटर का पेट्रोल टैंक मिलता है। वहीं, इसका कर्ब वजन 99 किलोग्राम है।

chat bot
आपका साथी