टू-व्हीलर इंडस्ट्री में तेजी, बजाज ऑटो समेत इन टू-व्हीलर कंपनियों की नवंबर महीने में बिक्री बढ़ी

बजाज ऑटो, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया और रॉयल एनफील्ड की नवंबर महीने में बिक्री बढ़ी है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Fri, 01 Dec 2017 11:53 AM (IST) Updated:Fri, 01 Dec 2017 05:26 PM (IST)
टू-व्हीलर इंडस्ट्री में तेजी, बजाज ऑटो समेत इन टू-व्हीलर कंपनियों की नवंबर महीने में बिक्री बढ़ी
टू-व्हीलर इंडस्ट्री में तेजी, बजाज ऑटो समेत इन टू-व्हीलर कंपनियों की नवंबर महीने में बिक्री बढ़ी

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। घरेलू दिग्गज टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने नवंबर महीने में 21 फीसद कि वृद्धि के साथ 326,458 यूनिट्स की बिक्र की है।

बजाज ऑटो ने नवंबर महीने में मोटरसाइकिल्स की 263,970 यूनिट्स बेची हैं, जो कि नवंबर 2016 में बेची गईं 237,757 यूनिट्स के मुकाबले 11 फीसद ज्यादा है।

घरेलू मोटरसाइकिल की बिक्री नवंबर 2017 में 2 फीसद बढ़कर 141,948 यूनिट्स रही हैं। वहीं, पिछले साल समान अवधि में कंपनी ने 139,765 यूनिट्स बेची थीं। बजाज ऑटो की कमर्शियल वाहनों की बिक्री अब तक की सबसे ज्यादा हुई है। नवंबर 2017 में 94 फीसद वृद्धि के साथ बजाज ऑटो ने कमर्शियल वाहनों की 62,488 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में कंपनी ने 32,191 यूनिट्स की बिक्री की थी।

बजाज ऑटो के कुल निर्यात की बात करें तो नवंबर महीने में 27 फीसद वृद्धि के साथ 146,623 यूनिट्स का निर्यात किया है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में कंपनी ने 115,425 यूनिट्स का निर्यात किया था। 

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की बिक्री 37% बढ़ी:

जापान की टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (SMIPL) नवंबर महीने में 37.1 फीसद की वृद्धि के साथ 49,535 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने यह वृद्धि घरेलू बिक्री और निर्यात दोनों में की है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में कंपनी ने 30,830 यूनिट्स की बिक्री की थी। सुजुकी ने नवंबर महीने में 6,813 यूनिट्स का निर्यात किया है, जबकि नवंबर 2016 में कंपनी ने 5,268 यूनिट्स का निर्यात किया था। अप्रैल से नवंबर 2017-18 में कंपनी ने 380,950 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले वित्त वर्ष समान अवधि में कंपनी ने 350,000 यूनिट्स बेची थीं।

रॉयल एनफील्ड की बिक्री 22 फीसद बढ़ी:

आयशर मोटर्स की स्वामित्व वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड ने नवंबर महीने में 22 फीसद वृद्धि के साथ 70,126 मोटरसाइकिल्स बेची हैं। नवंबर 2016 में कंपनी ने 57,313 मोटरसाइकिल्स बेची थीं। घरेलू बाजार में कंपनी ने 21 फीसद की वृद्धि के साथ नवंबर महीने में 67,776 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि नवंबर 2016 में कंपनी ने 55,843 यूनिट्स बेची थीं। निर्यात की बात करें तो कंपनी ने 60 फीसद की वृद्धि के साथ 2,350 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि बीते वर्ष समान अवधि में कंपनी ने 1,470 यूनिट्स बेची थीं।

chat bot
आपका साथी