TVS की गाड़ियों की दिसंबर महीने में घटी बिक्री, भारत में 29% की आई गिरावट

दिसंबर 2019 में TVS Motor Company की भारतीय बाजार में 29 फीसद बिक्री घटी है

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Sun, 05 Jan 2020 10:19 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jan 2020 10:19 PM (IST)
TVS की गाड़ियों की दिसंबर महीने में घटी बिक्री, भारत में 29% की आई गिरावट
TVS की गाड़ियों की दिसंबर महीने में घटी बिक्री, भारत में 29% की आई गिरावट

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। TVS Motor Company ने साल 2019 के आखिरी महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। दिसंबर 2019 में TVS के 2,31,571 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, दिसंबर 2018 में इसके 2,71,395 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। दिसंबर 2018 के मुकाबले दिसंबर 2019 में TVS Motor Company की बिक्री में 15 फीसद की गिरावट आई है। भारतीय बाजार में TVS के दिसंबर 2019 में 1,57,244 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, दिसंबर 2018 में TVS के 2,09,906 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। दिसंबर 2018 के मुकाबले दिसंबर 2019 में भारतीय बाजार में TVS की 25 फीसद बिक्री घटी है।

टू-व्हीलर सेगमेंट में TVS के 2,69,277 यूनिट्स जनवरी महीने में बिके हैं। वहीं, जनवरी 2018 में कंपनी के 2,62,995 यूनिट्स बिके थे। कंपनी को इस सेगमेंट में 2 फीसद का मुनाफा हुआ है।

मोटरसाइकिल सेगमेंट में TVS की बिक्री में 12.5 फीसद की गिरावट आई है। दिसंबर 2019 में TVS के 1,07,189 मोटरसाइकिल्स की बिक्री हुई है। वहीं, दिसंबर 2018 में इसके 93,697 मोटरसाइकिल्स की बिक्री हुई थी।

स्कूटर सेगमेंट में TVS की बिक्री में 18 फीसद की गिरावट आई है। दिसंबर 2019 में TVS के 74,716 स्कूटर्स बिके हैं। वहीं, दिसंबर 2018 में इसके 91,480 स्कूटर्स बिके थे।

कंपनी के लिए एक खुशखबरी एक्सपोर्ट सेगमेंट से है। TVS की दिसंबर 2019 में 22 फीसद बिक्री बढ़ी है। कंपनी ने दिसंबर 2019 में 73,512 यूनिट्स का निर्यात किया है। वहीं, दिसंबर 2018 में कंपनी ने 60,262 यूनिट्स का निर्यात किया था।

टू-व्हीलर सेगमेंट में TVS ने 58,375 टू-व्हीलर्स का निर्यात किया है। वहीं, दिसंबर 2018 में कंपनी ने 48,803 यूनिट्स का निर्यात किया था। टू-व्हीलर सेगमेंट में कंपनी के निर्यात में 20 फीसद की बढ़त आई है। ऐसे में अब कंपनी को नए साल के पहले महीने से काफी उम्मीदे हैं। बता दें कि कंपनी अपने लाइन अप को लगातार BS-6 इंजन से अपग्रेड कर रही है।

chat bot
आपका साथी