ये हैं साल 2017 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली टॉप 10 कारें

मारुति स्विफ्ट सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली कार है। वहीं दूसरे स्थान पर गूगल में सबसे ज्यादा जीप कंपास को सर्च किया गया

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Thu, 14 Dec 2017 06:53 PM (IST) Updated:Fri, 15 Dec 2017 10:26 AM (IST)
ये हैं साल 2017 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली टॉप 10 कारें
ये हैं साल 2017 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली टॉप 10 कारें

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। वर्ष 2017 खत्म होने को है और दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेट सर्च इंजन गूगल इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले ट्रेंडिंग टॉपिक्स की लिस्ट जारी कर रहा है। ऐसे में गूगल ने सबसे ज्यादा ट्रेंड होने वाली कारों की सूची जारी कर दी है। 2017 के दौरान इंटरनेट पर ऑटोमोबाइल्स को सर्च किए जाने वाला ट्रैफिक ऑल-टाइम हाई रहा है और अब हमारा देश दूसरा सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने वाली ऑटो इंडस्ट्री के रूप में उभरा है। गूगल की सूची में बजट हैचबैक और कॉम्पैक्ट सेडान को सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

फॉक्सवैगन की पहली हॉट हैचबैक पोलो GTI देश में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाली 10वीं कार रही है। सेकंड़ जनरेशन वोल्वो XC60 इस सूची में 9वें स्थान पर रही है। XC60 को हाल ही में सिर्फ 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया गया है।

आठवें स्थान पर मर्सिडीज बेंज की स्टाइलिश CLA सेडान रही है। वहीं मारुति सुजुकी सिलेरियो सबसे ज्यादा सर्च होने वाली कारों में 7वें स्थान पर रही है। घरेलू कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने सिलेरियो फेसलिफ्ट को हाल ही में लॉन्च किया है। इसके बाद कंपनी ने दिसंबर की शुरुआत में ही मारुति सिलेरियो का क्रॉस वेरिएंट सिलेरियोX लॉन्च किया।

गूगल पर टोयोटा इटियोस को भी काफी सर्च किया गया और यह सबसे ज्यादा सर्च होने वाली गाड़ियों की सूची में छठे स्थान पर है। इटियोस को क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेंटिग मिली जिसके चलते इसे काफी सर्च किया गया। इसके बाद कंपनी ने इटियोट क्रॉस का लिमिटेड X-एडिशन भी पेश किया, जिसके चलते इसे गूगल पर काफी सर्च किया गया।

मारुति सुजुकी इग्निस को जनवरी 2017 में लॉन्च किया गया था। इस कार को भी लोगों ने गूगल पर काफी सर्च किया और यह सबसे ज्यादा सर्च होने वाली कारों की सूची में पांचवें स्थान पर आ गई है।

तीसरे और चौथे स्थान पर टाटा मोटर्स की हेक्सा और नेक्सन मौजूद हैं। इन दोनों कारों को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स के स्वामित्व वाली कंपनी जीप ने इसी साल कंपास के साथ भारत में एंट्री ली है और यह गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली कारों की सूची में दूसरे स्थान पर है।

गूगल द्वारा जारी की गई सबसे ज्यादा सर्च होने वाली गाड़ियों में मारुति सुजुकी की स्विफ्ट पहले स्थान पर आई है। टॉप 10 ट्रेंडिंग कार्स ऑफ 2017 की सूची में मारुति सुजुकी स्विफ्ट फिर से पहले स्थान पर आ गई है। सबसे खास बात यह कि इस कार में काफी समय से अभी किसी तरह का कोई अपडेट नहीं किया गया है। अब कंपनी तीसरी जनरेशन स्विफ्ट को अगले साल लॉन्च करने जा रही है और इसे 2018 ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया जाएगा।

हैरान होने वाली बात यह है कि इसी साल लॉन्च हुई मारुति सुजुकी डिजायर और रैनो कैप्चर गूगल की सूची में शामिल नहीं हो पाईं। 

chat bot
आपका साथी