सिंगल चार्ज पर 150Km से भी ज्यादा का माइलेज देने वाली इन बाइक्स में कौन है सबसे Best?

Revolt Intellicorp ने अपनी Revolt RV 300 और Revolt RV 400 को भारत में लॉन्च कर दिया है

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Wed, 28 Aug 2019 10:44 PM (IST) Updated:Thu, 29 Aug 2019 03:52 PM (IST)
सिंगल चार्ज पर 150Km से भी ज्यादा का माइलेज देने वाली इन बाइक्स में कौन है सबसे Best?
सिंगल चार्ज पर 150Km से भी ज्यादा का माइलेज देने वाली इन बाइक्स में कौन है सबसे Best?

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Revolt Intellicorp ने Revolt RV 300 और Revolt RV 300 को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये दोनों ही बाइक्स भारत की पहली इलेक्ट्रिक बाइक्स हैं, जिनमें Artificial Intelligence तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इन दोनों ही बाइक्स में आपको कई हाईटेक फीचर्स मिलते हैं, जिन्हें आप App के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। इन बाइक्स की बैटरी को किसी भी नॉर्मल सॉकेट में लगाकर चार्ज कर सकते हैं। आज हम आपको इन बाइक के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप अपनी पसंद की बाइक को खुद चुन सकें। डालते हैं एक नजर,

बैटरी

Revolt RV 400 में 72V, 3.24KWh की लिथियम-ऑयन की बैटरी दी गई है। Revolt RV 300 में 2.7 kW की लिथियम–ऑयन बैटरी दी गई है।

रेंज

RV 400 फुल चार्ज पर 156 किलोमीटर का रेंज देती है। RV 300 फुल चार्ज पर 80 से 150 किलोमीटर का रेंज देती है।

मोटर

RV 400 में 3kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। RV 300 में 1.5 kW का मोटर दिया गया है।

टॉप स्पीड

Revolt RV 400 की टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटे है। Revolt RV 300 की टॉप स्पीड 65 किलोमीटर प्रति घंटे है।

सस्पेंशन Revolt RV 400 के फ्रंट में अपसाइड डाउन (रिवर्स टेलिस्कोपिक) फॉर्क्स और रियर में अडस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है। Revolt RV 300 के फ्रंट में अपसाइड डाउन फॉर्क्स और रियर में अडस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।

ब्रेकिंग Revolt RV 400 के फ्रंट में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक और रियर में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। Revolt RV 300 के फ्रंट में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक और रियर में 180 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है।

डायमेंशन और वजन Revolt RV 400 का ग्राउंड क्लियरेंस 215 मिलीमीटर है। वहीं, इसका वजन 108 किलोग्राम है। Revolt RV 300 का ग्राउंड क्लियरेंस 225 मिलीमीटर है। वहीं, इसका वजन 101 किलोग्राम है।

मोड्स

Revolt RV 400 और RV 300 दोनो में तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। इनमें ECO, Normal और Sport शामिल है।

माइलेज Revolt RV 400 का ECO मोड में 45Kmph की टॉप स्पीड और 180 किलोमीटर का रेंज मिलता है। वहीं, Normal मोड में 65Kmph की टॉप स्पीड और 110 किलोमीटर का रेंज मिलता है। जबकि, Sport मोड में 85Kmph की टॉप स्पीड और 80 किलोमीटर का रेंज मिलता है। Revolt RV 300 का ECO मोड में 25Kmph की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें 180 किलोमीटर का रेंज मिलता है। वहीं, Normal मोड में 45Kmph की टॉप स्पीड दी गई है। इसमें 110 किलोमीटर का रेंज मिलता है। जबकि, Sport मोड में 65Kmph की टॉप स्पीड के साथ 80 किलोमीटर का रेंज मिलता है।

कीमत Revolt RV 400 के स्टेंडर्ड वेरिएंट पर कंपनी 3499 रुपये प्रति माह (37 महीने तक) का प्लान दे रही है। यानी Revolt RV 400 के स्टेंडर्ड वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको 37x3499= 1.29 लाख रुपये देने होंगे। जबकि, इसके प्रीमियम वेरिएंट के लिए आपको 37x3999= 1.47 लाख रुपये देने होंगे। RV 300 को खरीदने के लिए आपको 2999 रुपये प्रति माह देना होगा। ऐसा आपको 37 महीनों तक करना होगा। यानी आपको Revolt RV 300 के लिए 37x2999= 1.10 लाख रुपये देने होंगे।

chat bot
आपका साथी