BMW नहीं अब इस कार से चलने लगे देश के प्रधानमंत्री, जानें फीचर्स

पीएम मोदी बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज को छोड़कर रेंज रोवर में तिरंगा लहराने लाल किला पहुंचे थे

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Mon, 21 Aug 2017 01:51 PM (IST) Updated:Mon, 21 Aug 2017 01:57 PM (IST)
BMW नहीं अब इस कार से चलने लगे देश के प्रधानमंत्री, जानें फीचर्स
BMW नहीं अब इस कार से चलने लगे देश के प्रधानमंत्री, जानें फीचर्स

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑफिशियल कार वैसे तो बीएमडब्ल्यू की 7 सीरीज है लेकिन 71वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी किसी और कार में ही नजर आए। पीएम मोदी बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज को छोड़कर टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली ब्रिटेन की कार रेंज रोवर में तिरंगा लहराने लाल किला पहुंचे थे। साल 2014 से प्रधानमंत्री आर्म्ड बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की सवारी कर रहे थे। रेंज रोवर से पीएम मोदी की यात्रा का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है कि उन्होंने कार को क्यों बदला है। आपको बता दें पीएम मोदी किस कार में सफर करेंगे इसका फैसला स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) लेता है।

क्या है कार का नाम?

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेंज रोवर में दिखे थे। आपको बता दें कि जब पीएम मोदी यूके टूर पर गए थे तब उन्होंने लैंड रोवर के प्लांट में भी विजिट किया था। रेंज रोवर की स्पेशल व्हीकल ऑपरेशन (SVO) एक नई आर्म्ड व्हीकल है जिसका नाम सेंटीनेल (sentinel) है। इस कार को स्पेशल प्रोटेक्शन में शामिल किया गया है।

क्या है रेंज रोवर सेंटीनेल के फीचर्स?

- रेंज रोवर की यह कार दुनिया की सबसे बेहतरीन कारों में से मानी जाती है। इस कार में 5.0 लीटर वी8 इंजन लगा है जोकि 375bhp की पावर जनरेट करता है। कार की टॉप स्पीड 218 किमी प्रति घंटा है।
- लैंड रोवर की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक इस कार को हर तरह के खतरे से बचने के लिए तैयार किया गया है। इसमें बैठा यात्री 7.62mm हाई विलोसिटी, आर्म्ड बुलेट से भी बच सकता है।
- कार के नीचे और ऊपर 15 किलोग्राम TNT ब्लास्ट और DM51 ग्रेनेड का भी असर नहीं होता। कार के छह हिस्सों के आर्म्ड पैसेंजर सेल के तौर पर डिजाइन किया गया है।
- कार को सुपर हाई स्ट्रेंथ स्टील से बनाया गया है जो अटैक के खिलाफ वर्ल्ड क्लास प्रोटेक्शन देता है।
- इस कार को ब्लास्ट हमलों के खिलाफ वीआर8 स्टैंडर्स लेवल का सर्टिफिकेट मिला है। इसके साथ ही इसमें 360 डिग्री सिक्युरिटी कैमरा, क्लोजिंग व्हीकल सेंसिंग और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग है।

chat bot
आपका साथी