नया Ampere इलेक्ट्रिक स्कूटर इस दिन होने जा रहा है लॉन्च, जानें क्या होगा खास

Ampere इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भारतीय बाजार में 15 जून 2020 को अपना नया स्कूटर लॉन्च करने जा रहा है।

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Fri, 12 Jun 2020 05:17 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jun 2020 05:17 PM (IST)
नया Ampere इलेक्ट्रिक स्कूटर इस दिन होने जा रहा है लॉन्च, जानें क्या होगा खास
नया Ampere इलेक्ट्रिक स्कूटर इस दिन होने जा रहा है लॉन्च, जानें क्या होगा खास

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Ampere इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भारतीय बाजार में 15 जून 2020 को अपना नया स्कूटर लॉन्च करने जा रहा है। इस स्कूटर के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन हम मानते हैं कि यह Ampere Magnus का एक टॉप स्पेसिफिकेशन वेरिएंट हो सकता है, जो भारत में पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी इसे लॉन्च डिजिटल रूप से करेगी और कीमतें भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सामने आएंगी। कंपनी द्वारा सामने आई टीजर तस्वीरों से यह भी पता चला है कि मॉडल Magnus के समान एक रूपरेखा तैयार करता है। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में ज्यादा फीचर्स और एक ज्यादा पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती है।

स्टैंडर्ड Ampere Magnus में सिंगल चार्ज पर 45-50 किलोमीटर की रेंज दी जाती है और इसमें एक 60V, 20aH लीड एसिड बैटरी दी गई है। स्कूटर को फुल चार्ज होने में 8 से 10 घंटे का वक्त लगता है। इसके साथ ही इसमें एक 250 W ब्रशलेस डायरेक्ट करेंट (BLDC) मोटर दी गई है। स्कूटर का वजन 94 किलोग्राम है। स्टैंडर्ड मॉडल Magnus की कीमत 44,699 रुपये (एक्स शोरूम, बेंगलुरू) है और कंपनी इसकी मैन्युफैक्चरिंग तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एम्पीयर के प्लांट कर रही है।

नए मॉडल में फीचर्स के तौर पर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, LED हेडलैंप, USB चार्जिंग पोर्ट और एक लीथियम आयन बैटरी दी सकती है, जो कि बेहतर रेंज दे सकती है। देशभर के 14 शहरों में Ampere के पास 150 से ज्यादा डीलरशिप्स मौजूद हैं। कंपनी का बड़ा फोकस टियर II और टियर III शहरों में है। Ampere ने भारत में साल 2008 में अपना ऑपरेशन शुरू किया था और तब से अब तक कपनी ने 35,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे हैं। Ampere की कोयंबटूर में अपनी रिसर्च एंड डेवेलपमेंट फेसिलिटी है और यहीं पर यह चार्जर और बैटरी कंट्रोलर के साथ इलेक्ट्रिक मोटर विकसित करता है, लेकिन बैटरी पैक ताइवान और चीन से लिए जाते हैं। 

chat bot
आपका साथी