मुंबई पुलिस ने 16291 वाहनों को किया सीज, नहीं कर सकते घर से 2 km से ज्यादा ड्राइव

मुंबई शहर की पुलिस ने रविवार को लॉकडाउन नियमों के उल्लघंन के लिए शहर के कुछ हिस्सों से 16291 वाहनों को जब्त किया है।

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 12:39 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 12:39 PM (IST)
मुंबई पुलिस ने 16291 वाहनों को किया सीज, नहीं कर सकते घर से 2 km से ज्यादा ड्राइव
मुंबई पुलिस ने 16291 वाहनों को किया सीज, नहीं कर सकते घर से 2 km से ज्यादा ड्राइव

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। मुंबई देश का ऐसा शहर है जहां सबसे ज्यादा कोरोनावयरस महामारी से लोग प्रभावित हो रहे हैं। अधिकारियों ने अब लॉकडाउन नियम लागू कर दिया है और यहां तक कि वायरस के प्रसार को कम करने के लिए वाहनों के उपयोग को भी प्रतिबंधित कर दिया है। शहर की पुलिस ने रविवार को लॉकडाउन नियमों के उल्लघंन के लिए शहर के कुछ हिस्सों से 16291 वाहनों को जब्त किया है।

मुंबई पुलिस ने नए नियम लागू किए हैं जो नागरिक अपने घर के 2 किलोमीटर के दायरे से बाहर जाते हैं उनके वाहनों को सीज कर दिया जाएगा और ऐसा ही हो रहा है। हालांकि, ऐसे लोगों के लिए कुछ छूट दी गई है जो यात्रा कार्यालय या चिकित्सा आपात स्थिति में यात्रा कर रहे हैं। मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए कहा कि 7,000 से अधिक नागरिकों ने 28 जून को गैर-आधिकारिक या गैर-चिकित्सा या गैर-आपातकालीन कारणों के लिए अपने वाहनों को निकालकर चरण-वार अनलॉकिंग रणनीति के नियमों का उल्लंघन किया है। इसमें करीब 7,000 वाहन हैं जो शहर के सभी 12 क्षेत्रों में सीज किए गए हैं।

16291 vehicles were seized on 29 June for violating the rules of phase-wise unlocking.

We request citizens to cooperate by adhering to the guidelines. Do not travel unnecessarily without any valid reason (emergency/essentials) or for any non-permitted activity & #BeatTheVirus pic.twitter.com/EMIVngbj1N

— Mumbai Police (@MumbaiPolice) June 29, 2020

पुलिस ने यह पहली बार नहीं किया है कि लॉकडाउन के नियमों को तोड़कर वाहनों को जब्त दिया गया है। जब मार्च में पहले लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, देशभर में पुलिस ने लॉकडाउन नियमों का उल्लघंन करने के लिए हजारों वाहनों को जब्त किया था। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वाहनों को उनके मालिकों को कब लौटाया जाएगा, लेकिन ज्यादातर मामलो में, मालिक द्वारा जुर्माना देने और लॉकडाउन नियमों में ढील दिए जाने के बाद वाहनों को वापस कर दिया गया है।

मुंबई पुलिस की यह कार्रवाई सुनिश्चित करेगी कि लोग कम से कम संख्या में घर से बाहर आए और वे नियमों का न तोड़ें। महाराष्ट्र राज्य सरकार मिशन स्टार्ट अगेन पर काम कर रही है, जो राज्य को अनलॉक करने की दिशा में एक कदम है। मुंबई शहर में अब तक 75,000 से ज्यादा केस हैं, जिनमें 4,371 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मुंबई के अलावा तमिलनाडु के चेन्नई में भी उन वाहनों को सीज किया जा रहा है, जो बिना किसी कारण के घर से बाहर निकल रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी