मारुति सुजुकी का दबदबा बरकरार, सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों में 8 इसी की

मारुति सुजुकी इंडिया ने घरेलू बाजार में अपनी पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में तेजी हासिल की हैं

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Mon, 27 Feb 2017 01:13 PM (IST) Updated:Mon, 27 Feb 2017 02:52 PM (IST)
मारुति सुजुकी का दबदबा बरकरार, सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों में 8 इसी की
मारुति सुजुकी का दबदबा बरकरार, सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों में 8 इसी की

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया ने घरेलू बाजार में अपनी पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में तेजी हासिल की हैं। देश में टॉप 10 बिकने वाले पैसेंजर व्हीकल्स में मारुति के 8 वाहन शामिल हैं। जनवरी 2016 में टॉप 10 पैसेंजर व्हीकल में मारुति के 6 मॉडल्स शामिल थे। इसी के साथ ही मारुति ने बाजार में 50 फीसदी हिस्सेदारी भी मजबूत कर ली थी। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्‍यूफैक्‍चरर्स (सियाम) के डाटा के अनुसार जनवरी 2017 में कंपनी ने मारुति ऑल्टो की 22,998 यूनिट्स बेचीं, जबकि जनवरी 2016 में कंपनी ने 21,462 यूनिट्स बेची थीं।

दूसरे नंबर में मारुति की कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर है। जनवरी 2017 में कंपनी ने इसकी 15,087 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 14,042 यूनिट्स बेची थीं। तीसरे स्थान पर कॉम्पैक्स कार वैगन आर है। जनवरी 2017 में कंपनी ने इसकी 14,930 यूनिट्स बेचीं, जबिक पिछले साल यह 12,744 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर थी।

मारुति सुजुकी की चौथे नंबर पर प्रीमियम हैचबैक कार स्विफ्ट है। स्विफ्ट की जनवरी 2017 में 14,545 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में इसकी 14,057 यूनिट्स रही थीं। हुंडई की हैचबैक कार ग्रैंड i10 इस वक्त पांचवे स्थान पर है। कंपनी ने इसकी 13,010 यूनिट्स बेची हैं, जबकि पिछले साल कंपनी ने इस कार की 9,934 यूनिट्स बेची थीं।

छठे स्थान पर हुंडई की हैचबैक ईलाइट i20 है। जनवरी 2017 में कंपनी ने इस कार की 11,460 यूनिट्स बेचीं हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 9,604 यूनिट्स बिकी थीं। पिछले साल 9वें स्थान पर रहने वाली मारुति की सिलेरियो इस साल 7वें स्थान पर आ गई है। सिलेरियो ने जनवरी 2017 में 10,879 वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले साल यह इसी महीने 7,141 यूनिट्स पर थी।

आठवें स्थान पर मारुति की प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो है। जनवरी 2017 में बलेनो की 10,476 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल यह इसी महीने में 7वें पायदान पर थी। मारुति की विटारा ब्रेजा 8,932 यूनिट्स के साथ 9वें स्थान पर और 8,723 यूनिट्स के साथ मारुति की ओमनी वेन दसवें स्थान पर है।

हुंडई क्रेटा और होंडा इंडिया की फेसलिफ्ट सिटी टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में नहीं आ पाई, जबकि पिछले साथ इसी महीने में यह इस लिस्ट में शामिल हुआ करती थीं।

मारुति सुजुकी इंडिया ने चालू वित्त वर्ष (अप्रैल-जनवरी) में 11,95,347 पैसेंजर वाहनों की बिक्री की है। जबकि टोटल इंडस्ट्री ने मिलाकर 25,08,845 वाहनों की बिक्री की है। इसमें देखा जाए तो 47.64 फीसदी तो सिर्फ मारुति सुजुकी के वाहनों की ही बिक्री हुई है। 

chat bot
आपका साथी