महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 22 फीसदी घटी

महिंद्रा एंड महिंद्रा पर नोटबंदी का असर साफ तौर पर नज़र आया। नवंबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 22 फीसदी तक घट गई है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Thu, 01 Dec 2016 04:19 PM (IST) Updated:Thu, 01 Dec 2016 04:22 PM (IST)
महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 22 फीसदी घटी

नई दिल्ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा पर नोटबंदी का असर साफ तौर पर नज़र आया। नवंबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 22 फीसदी तक घट गई है। इस साल नवंबर महीने में महिंद्रा की कुल बिक्री 32,499 यूनिट्स रहीं। जो कि पिछले साल नवंबर में महिंद्रा की कुल बिक्री 41,590 यूनिट्स थीं।

घरेलू बजार में बिक्री घटी
महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री घरेलू बाजार में धीमी पड़ गई। इसी साल नवंबर में घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 39,383 यूनिट्स से 24 फीसदी घटकर 29,814 यूनिट्स रह गई। हालांकि नवंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 2,207 यूनिट्स से 22 फीसदी बढ़कर 2,687 यूनिट्स रहा।

पैसेंजर वाहनों की बिक्री 33 फीसदी घटी
सालाना आधार पर नवंबर महीने में महिंद्रा एंड महींद्रा के पैसेंजर वाहनों की बिक्री 19,662 से 33 फीसदी घटकर 13,217 यूनिट्स रह गई। वहीं समान अवधि में कमर्शियल वाहनों की बिक्री 14,801 यूनिट्स से 15 फीसदी घटकर 12,644 यूनिट्स रह गई।

ट्रैक्टरों की बिक्री से भी नहीं मिला सहारा
महिंद्रा एंड महिंद्रा को सालाना आधार पर नवंबर महीने में ट्रैक्टरों की बिक्री से भी सहारा नहीं मिल पाया। इसी साल नवंबर में कुल ट्रैक्टरों की बिक्री 21,717 यूनिट्स से 21 फीसदी घटकर 17,262 यूनिट्स रह गईं।

chat bot
आपका साथी