Mahindra S201 SUV के नाम से कल उठेगा पर्दा, जानें क्या होगा खास

Mahindra जल्द अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी S201 (कोडनेम) को उतारने जा रही है और कंपनी इस कार के नाम से पर्दा 19 दिसंबर 2018 को उठाएगी

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 12:35 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 09:07 AM (IST)
Mahindra S201 SUV के नाम से कल उठेगा पर्दा, जानें क्या होगा खास
Mahindra S201 SUV के नाम से कल उठेगा पर्दा, जानें क्या होगा खास

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Mahindra जल्द अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी S201 (कोडनेम) को उतारने जा रही है और कंपनी इस कार के नाम से पर्दा कल यानी 19 दिसंबर 2018 को उठाएगी। इसी के साथ ही इस एसयूवी से जुड़ी कुछ अन्य जानकारियां भी साझा की जा सकती हैं। कंपनी इसे 2019 की पहली तिमाही में लॉन्च करेगी। इस कार का Maruti Suzuki Vitara Brezza, Ford EcoSport, Renault Duster और Hyundai Creta से होगा।

इससे पहले Mahindra S201 को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। उम्मीद की जा रही है नई Mahindra S201 साल 2019 के शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। स्पाई फोटोज के मुताबिक नई SUV में नए फेस के साथ नया प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, LED डे टाइम रनिंग लैंप्स के साथ कई फीचर्स मिलेंगे। SUV में स्पोर्टी डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और क्रोम स्टाइलिंग दी जा सकती है।

स्पाई इमेजेस के मुताबिक S201 में 5-सीटर कैबिन के साथ नया डैशबोर्ड और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। SUV में सेंट्रल MID के साथ बड़ा ट्विन-पॉट इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसके अलावा नया स्टीयरिंग व्हील, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन और क्रूज कंट्रोल फीचर मिलेगा। साथ ही SUV में 2 USB पोर्ट्स, AUX-IN और 12V पावर सॉकेट लेगा।

इसके इंजन के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो Mahindra S201 में 1.2-लीटर G80 टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन दिए जाएंगे। वहीं, यह कार 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स ट्रांसमिशन में उपलब्ध होगी। 

chat bot
आपका साथी