भारतीय ग्राहकों को पसंद आ रही हैं Hero XPulse 200 और XPulse 200T, जानें क्या है खास?

Hero XPulse 200 और XPulse 200T इस साल मई महीने में भारत में लॉन्च हुई थीं

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Sun, 28 Jul 2019 10:45 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jul 2019 08:37 AM (IST)
भारतीय ग्राहकों को पसंद आ रही हैं Hero XPulse 200 और XPulse 200T, जानें क्या है खास?
भारतीय ग्राहकों को पसंद आ रही हैं Hero XPulse 200 और XPulse 200T, जानें क्या है खास?

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Hero XPulse 200 और XPulse 200T इस साल मई महीने में भारत में लॉन्च हुई थीं। XPulse 200 जहां एक तरफ सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक है, तो वहीं, XPulse 200T सबसे सस्ती टूरिंग बाइक है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों ही बाइक्स भारतीय ग्राहकों को काफी पसंद आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक XPulse 200 की अब तक 2,674 यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। ऐसे में यह कंपनी की प्रीमियम सेगमेंट में सबसे ज्यादा लोकप्रिय मोटरसाइकिल बन चुकी है। (भारत में पिछले 7 दिनों में कौन सी कारें और बाइक्स लॉन्च हुई हैं इसे नीचे वीडियो में देंखें...)

Hero XPulse 200

कीमत- Hero XPulse 200 के कार्बोरेटर वर्जन की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 97,000 रुपये है। वहीं, इसके फ्यूल-इंजेक्टेड वर्जन की कीमत 1.05 लाख रुपये है। यह भारत की सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक है। परफॉर्मेंस- Hero XPulse 200 में पावर के लिए 200 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, 2-वाल्व, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 18.4 bhp की मैक्सिमम पावर और 17.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी की तरफ से इसका फ्यूल-इंजेक्टेड वर्जन भी उपलब्ध है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

डायमेंशन- Hero XPulse 200 की लंबाई 2223 मिलीमीटर, चौड़ाई 850 मिलीमीटर और ऊंचाई 1257 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1412 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 220 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी सीट की ऊंचाई 823 मिलीमीटर है।

Hero XPulse 200T

कीमत- Hero XPulse 200T टूरिंग बाइक की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 94,000 रुपये है। यह भारत की सबसे सस्ती टूरिंग बाइक है। परफॉर्मेंस- Hero XPulse 200T में पावर के लिए 200 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, 2-वाल्व, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 18.4 bhp की मैक्सिमम पावर और 17.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

डायमेंशन- Hero XPulse 200T की लंबाई 2120 मिलीमीटर, चौड़ाई 807 मिलीमीटर और ऊंचाई 1090 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1392 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 177 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी सीट की ऊंचाई 799 मिलीमीटर है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी