एक बार चार्ज होकर 900 किमी चलेगी ये कार, भूल जाएंगे पेट्रोल-डीजल की टेंशन

आज हम आपको एक ऐसी Electric Car के बारे में बता रहे हैं जो कि एक बार चार्ज होकर 900 किमी की दूरी तय कर सकती है।

By Sajan ChauhanEdited By: Publish:Tue, 05 Nov 2019 11:16 AM (IST) Updated:Tue, 05 Nov 2019 11:16 AM (IST)
एक बार चार्ज होकर 900 किमी चलेगी ये कार, भूल जाएंगे पेट्रोल-डीजल की टेंशन
एक बार चार्ज होकर 900 किमी चलेगी ये कार, भूल जाएंगे पेट्रोल-डीजल की टेंशन

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अब तक आपने बहुत से ऐसी इलेक्ट्रिक कारों के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको जिस Electric Car के बारे में बताने जा रहे हैं इसकी रेंज सबसे अधिक है। इस इलेक्ट्रिक कार को कैम्ब्रिज यूनिविर्सिटी के स्टूडेंट्स द्वारा बनाया गया है। यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होकर लंबी दूरी तय कर सकती है।

इस इलेक्ट्रिक कार का नाम है 'हेलिया' है, जिसे 120 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड से चला सकते हैं और केतली को उबालने के लिए जरूरी पावर का इस्तेमाल करते हुए 4 पैसेंजर के साथ 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल सकते हैं। यह कार आमतौर पर बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों की ऊर्जा की तुलना में दसवां हिस्सा खपत करती है। इसके अलावा हेलिया में टेस्ला की डबल रेंज है और यह रेंज इसके छत के सौर पैनलों का उपयोग किए बिना है। इस कार की बैटरी को एक स्टेंडर्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।

हेलिया को बनाने का आइडिया कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी इको रेसिंग टीम का है, जिसमें 20 ग्रेजुएट स्टूडेंट्स और प्रोग्राम के डायरेक्ट शियाओफैंग झांग शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक कार को कई ब्रिटिश कार निर्माताओं और इंजीनियरिंग फर्मों के साथ पार्टनरशिप में तैयार किया गया है, जिसमें फॉर्मैप्लेक्स, डेल्टा मोटरस्पोर्ट और 8 डी क्लोजर्स शामिल हैं। हेलिया को बनाने में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी इको रेसिंग टीम ने 2 साल का समय लिया। 19 अगस्त, 2019 को लंदन साइंस म्यूजियम में एक प्रोग्राम के दौरान हेलिया को पहली बार दिखाया गया था।

बैटरी रेंज

बैटरी रेंज की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होकर 559 मील यानि कि 900 किमी की दूरी तय कर सकती है।

अधिकतम रफ्तार

अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक कार 120 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।

कर्ब वेट 550 किलो और इस कार को कार्बन फाइबर चैसिस से बनाया गया है। सीटिंग कैपेसिटी की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक कार में 4 लोग बैठ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मात्र 4 लाख रुपये से कम दाम में मिल रही हैं ये स्टाइलिश कारें, माइलेज में नहीं है कोई तोड़

यह भी पढ़ें: 25.6km का माइलेज देने वाली Honda की इस कार पर फेस्टिव सीजन के बाद भी मिल रहा डिस्काउंट

chat bot
आपका साथी