2016 Bologna Motor Show: DS ने पेश की e-tense और DS 3 परफॉर्मेंस BRM, जानें क्या है खास

DS ने इटली में चल रहे बोलोग्ना मोटर शो के दौरान अपनी कार DS e-tense और DS 3 परफॉर्मेंस BRM को पेश किया

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Tue, 06 Dec 2016 06:53 PM (IST) Updated:Tue, 06 Dec 2016 06:58 PM (IST)
2016 Bologna Motor Show: DS ने पेश की e-tense और DS 3 परफॉर्मेंस BRM, जानें क्या है खास

नई दिल्ली: DS ने इटली में चल रहे बोलोग्ना मोटर शो के दौरान अपनी कार DS e-tense और DS 3 परफॉर्मेंस BRM को पेश किया। DS ब्रैंड की घोषणा के एक साल बाद ही DS ने अपनी e-tense कॉन्सेप्ट को जेनेवा मोटर शो के दौरान पेश किया था। वहीं, DS 3 परफॉर्मेंस को भी जेनेवा मोटर शो में पेश किया गया था।

DS e-tense
- टू डोर GT कॉन्सेप्ट वाली DS e-tense की लंबाई 4.72 मीटर, चौड़ाई 2.08 मीटर और ऊंचाई 1.29 मीटर है।
- एक्सटीरियर फीचर्स के तौर में कार पर सेंट्रल क्रोम प्लेटेड स्पाइन, एक्सक्लूसिव मेटैलिक ग्रीन अमेट्राइन बॉडी कलर, LED विज़न हैडलैंप्स, LED टेललाइट्स दिए गए हैं।
- कार के इंटीरियर में 640 वाट के 9 स्पीकर फोकल यूटोपिया साउंड सिस्टम दिया गया है।
- कार में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन इंजन लगा है जो 402hp की पावर के साथ 516nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- 1,633kg की यह कार 0 से 100 किमी की रफ्तार 4.5 सेकंड में पकड़ लेती है।
- कार की टॉप स्पीड 250km/h है।
- एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार 360km तक चल सकती है।

DS 3 परफॉर्मेंस BRM
- एक्सटीरियर फीचर्स के तौर में DS 3 परफॉर्मेंस लिमिटेड एडिशन पर गोल्ड पर्ल मैड बॉडीवर्क, ब्लैक फिनिश्ड रूफ और डोर मिरर हाउसिंग दिया गया है।
- इंटीरियर फीचर्स के तौर पर कार में गोल्ड पर्ल डेशबोर्ड, कार्बन पैक और नंबर वाली एल्यूमिनियम प्लैट अंदर लगाई गई है।
- कस्टमर को दी जाने वाली हर DS 3 परफॉर्मेंस स्पेशल एडिशन में ‘BRM V6 44 SA SQ DS 3 PERFORMANCE’ नंबर दिया जाएगा। मतलब इस कार के हर नंबर के बाद कार का नाम की ब्रैंडिंग की जाएगी।
- कार में 1.6 लीटर THP S&S इंजन लगा है जो 208hp की पावर देगा।

chat bot
आपका साथी