कम कीमत वाली 7 बाइक्स, जानिये खूबियां

इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं देश सबसे सस्ती ऐसी कुछ खास बाइक्स जो न केवल माइलेज में आगे हैं बल्कि परफॉरमेंस भी शानदार है।

By Bani KalraEdited By: Publish:Mon, 21 Aug 2017 02:43 PM (IST) Updated:Thu, 31 Aug 2017 09:31 AM (IST)
कम कीमत वाली 7 बाइक्स, जानिये खूबियां
कम कीमत वाली 7 बाइक्स, जानिये खूबियां

नई दिल्ली (जेएनएन)। अगर आप एक कम बजट में अच्छी और किफायती बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं देश सबसे सस्ती ऐसी कुछ खास बाइक्स जो न केवल माइलेज में आगे हैं बल्कि परफॉरमेंस भी शानदार है।

बजाज CT100
बजाज की CT 100 सबसे सस्ती सेल्फ स्टार्ट बाइक है। इसकी कीमत 42,000 रुपये है। इसका लुक्स सिंपल है। लेकिन इसकी परफॉरमेंस और माइलेज इसकी खासियत है। जबकि इसकी माइलेज भी अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा है जबकि इसकी कम कीमत एक बड़ा प्लस पॉइंट भी है। पॉवर के लिए इसमें 100cc का इंजन लगा है जो 8.2ps की पॉवर और 8.05nm का टार्क देता है इसमें 4 स्पीड गियर दिए गये हैं।

TVS स्पोर्ट
TVS की स्पोर्ट माइलेज के मामले में तो बेहतर बाइक है ही साथ ही इसका लुक्स, कम कीमत भी इसकी खूबियां हैं। इसके सेल्फ स्टार्ट वर्जन की कीमत 47,174 रूपये (एक्स शोरूम मुंबई) रखी है। यह अपने सेगमेंट की यह सबसे स्पोर्टी बाइक है। इसमें 100cc का इंजन लगा है जो 7.8ps की ताकत और 7.8nm का टार्क देता है बाइक 4 स्पीड गियर के साथ आती है। इतना ही नहीं TVS की यह सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक है। यह एक लीटर में 95 किलोमीटर की माइलेज दे देती है।

TVS स्टार सिटी प्लस
स्टार सिटी प्लस TVS की सबसे कामयाब बाइक्स में से एक है। इसमें 110cc का इंजन लगा है जो 8.4Ps की पॉवर और 8.7nm का टार्क देता महै इसके अलावा बाइक में 4 स्पीड गियर दिए गए है बाइक की टॉप स्पीड 90kmph है और एक लीटर में यह 89 किलोमीटर की माइलेज निकाल देती है। स्टार सिटी प्लस के सेल्फ स्टार्ट वर्जन की कीमत 49,534 रुपये है। लुक्स के मामले में बाइक बेहतर नजर आती है।

बजाज डिस्कवर 125
पल्सर के बाद बजाज ऑटो का सबसे कामयाब ब्रांड डिस्कवर ही है। लेकिन इस सीरिज में बजाज के पास अब सिर्फ 125cc डिस्कवर ही उपलब्ध है। यह अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती 125cc बाइक भी है। दिल्ली में इसके सेल्फ वर्जन की कीमत 51,661 रुपये से शुरू होती है। इसमें 124.6cc का इंजन लगा है जो 11bhp की पावर और 10.8nm का टार्क देता है इसके अलावा बाइक में 5 स्पीड गियर दिए गए हैं। एक लीटर में बाइक 82 किलोमीटर की माइलेज देती है।

होंडा CD110
CD110 होंडा की सस्ती बजट बाइक है। इसका साफ़-सुथरा डिजाइन इम्प्रेस करता है। डेली बाइक चलाने वालों को यह काफी पसंद आ सकती है क्योकिं यह आरामदायक भी है। इसमें 110cc का इंजन लगा है जो की होंडा की HET तकनीक से लैस हैं जिससे मिलती है बेहतर माइलेज और पॉवर। इसके आलावा इस इंजन से 8.63bhp पॉवर और 8.25nm टार्क मिलता है। इसमें 4 स्पीड गियर लगे है और एक लीटर में यह बाइक 74 किलोमीटर का सफ़र तय कर सकती है। इतना ही नहीं बाइक की टॉप स्पीड 86 kmph है। दिल्ली में CD110 के सेल्फ स्टार्ट मॉडल की कीमत 45,000 रुपये रखी है।

 

chat bot
आपका साथी