Bajaj Platina 100 ES डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत हुई जारी

भारतीय बाजार में Bajaj Platina 100 ES की कीमत जारी कर दी गई है यहां जानिए इसमें क्या कुछ खास है। (फोटो साभार Bajaj)

By Sajan ChauhanEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 02:11 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 02:11 PM (IST)
Bajaj Platina 100 ES डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत हुई जारी
Bajaj Platina 100 ES डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत हुई जारी

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Bajaj Auto ने Bajaj Platina 100 ES (इलेक्ट्रिक स्टार्ट) की कीमत भारत में जारी कर दी हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस बाइक में कैसे फीचर्स और स्पेशिफिकेशन हैं। यहां हम आपको इस बाइक के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।

कीमत की बात की जाए तो Bajaj Platina 100 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 59,373 रुपये है। वहीं Platina 100 ES alloy की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 55,546 रुपये और Platina 100 KS alloy (किक स्टार्ट) की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 49,261 रुपये है।

Platina 100 ES डिस्क ब्रेक Platina 100 रेंज में टॉप स्पेशिफिकेशन मॉडल है। वहीं ES डिस्क ब्रेक वेरिएंट और सामान्य ES वेरिएंट में सिर्फ डिस्क ब्रेक का अंतर है। भारतीय बाजार में BS6 Platina 100 को पिछले कुछ महीनों पहले लॉन्च किया गया था।

पावर और स्पेशिफिकेशन: पावर और स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो Platina 100 ES डिस्क ब्रेक वेरिएंट में 102cc का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड मोटर दी गई है जो कि 7,500 rpm पर 7.77 bhp की पावर और 5,500 rpm पर 8.34 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं गियरबॉक्स की बात की जाए तो यह इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। वहीं अगर माइलेज की बात की जाए तो कंपनी की तरफ से दावा किया जाता है कि यह बाइक 96.9 kmpl का माइलेज दे सकती है। वहीं टॉप स्पीड की बात की जाए तो Bajaj की यह बाइक 90 kmph की स्पीड से दौड़ सकती है।

फीचर्स: फीचर्स की बात की जाए तो Platina 100 ES डिस्क ब्रेक वेरिएंट में फ्रंट में हैडलैंप के टॉप पर री-पॉजिशन एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट दी गई है और बॉडी कलर की जगह पर डार्क प्लास्टिक का वाइजर दिया गया है। रिब्ड डिजाइन वाली मोटरसाइकिल सीट दी गई है। बजाज की यह बाइक देश की सबसे किफायती बाइक्स में से एक है।

chat bot
आपका साथी