महिंद्रा XUV500 पर 1 लाख रुपये, तो रेक्सटन SUV पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट

दिल्ली और मुंबई के कुछ डीलरशिप से बातचीत की जिसमें पता चला कंपनी महिंद्रा XUV500 के टॉप वेरिएंट W10 मैनुअल और W10 ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Tue, 07 Aug 2018 04:42 PM (IST) Updated:Sun, 12 Aug 2018 04:00 PM (IST)
महिंद्रा XUV500 पर 1 लाख रुपये, तो रेक्सटन SUV पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट
महिंद्रा XUV500 पर 1 लाख रुपये, तो रेक्सटन SUV पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। महिंद्रा ने अपनी XUV500 रेंज को इसी साल अप्रैल महीने में अपडेट किया है। कंपनी ने इस मॉडल में हल्के बदलाव के साथ कई फीचर्स शामिल किए हैं। पुराने मॉडल के मुकाबले नए मॉडल की बिक्री में तेजी देखने को मिल रही है। इसी वजह से कंपनी पुराने मॉडल (प्री-फेसलिफ्ट) में आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। दिल्ली और मुंबई के कुछ डीलरशिप से बातचीत की जिसमें पता चला कंपनी महिंद्रा XUV500 के टॉप वेरिएंट W10 मैनुअल और W10 ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इन वेरिएंट में सनरूफ, ब्लैक इंटीरियर्स और रिवर्स कैमरा दिया गया है।

डिस्काउंट सिर्फ टॉप वेरिएंट्स पर ही नहीं है, बल्कि लोअर वेरिएंट्स W4, W6, W8 और W9 ट्रिम पर मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले वेरिएंट्स पर 91,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस कार में 7.0 इंच इन्फोटेनमेंट सिस्टम, स्टैटिक बेंडिंग हैडलैंप्स और रेन-सेंसिंग वाइपर्स भी दिए गए हैं।

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो प्री-फेसलिफ्ट XUV500 में 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 140hp की पावर और 330Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। हालांकि, महिंद्रा XUV500 के पेट्रोल वेरिएंट पर किसी तरह का कोई डिस्काउंट नहीं दे रही है। इसमें 2.2 लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो 140hp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इसके अलावा कंपनी दूसरे मॉडल स्कॉर्पियो S11 पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और KUV100 (प्री-फेसलिफ्ट) पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। महिंद्रा की फ्लैगशिप SUV सैंगयोंग रेक्सटन पर सबसे ज्यादा 4.5 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी