BMW की नई X4 में होंगे ये बड़े बदलाव, इन गाड़ियों से होगा मुकाबला

नई जनरेशन BMW X4 में पुराने मॉडल के मुकाबले कई बड़े बदलाव किए जाएंगे। कंपनी इसे नए ऑल-न्यू CLAR प्लेटफॉर्म पर बनाएगी, जिसकी वजह से यह कार 50kg तक हल्की हो जाएगी।

By Bani KalraEdited By: Publish:Thu, 05 Apr 2018 01:49 PM (IST) Updated:Mon, 09 Apr 2018 07:39 AM (IST)
BMW की नई X4 में होंगे ये बड़े बदलाव, इन गाड़ियों से होगा मुकाबला
BMW की नई X4 में होंगे ये बड़े बदलाव, इन गाड़ियों से होगा मुकाबला

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW अपनी नई X4 को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। भारत में इसे इस साल के अंत तक या फिर अगले साल के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। नई BMW X4 को रूफलाइन कूपे जैसा डिजाइन दिया जाएगा। इसके अलावा यह नई जनरेशन X3 पर आधारित कार होगी।

बात अगर इसके इंटीरियर की करें तो इसमें 6.5 इंच डिसप्ले वाला इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ 10.3 इंच यूनिट का भी विकल्प दिया जाएगा। स्टीयरिंग व्हील में नई X3, 5 सीरीज और 7 सीरीज वाले बदलाव किए जाएंगे। इसके कैबिन में तमाम आरामदायक फीचर्स को शामिल किया जायेगा।

नई जनरेशन BMW X4 में पुराने मॉडल के मुकाबले कई बड़े बदलाव किए जाएंगे। कंपनी इसे नए ऑल-न्यू CLAR प्लेटफॉर्म पर बनाएगी, जिसकी वजह से यह कार 50kg तक हल्की हो जाएगी। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल 7 सीरीज में किया गया है। पुराने वर्जन के मुकाबले नई X4 81mm लंबी और 37mm चौड़ी होगी। वहीं, इसका व्हीलबेस 54mm बढ़ाकर 2864mm कर दिया गया है।

इंजन: इसमें 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 181bhp और 248bhp की पावर जनरेट करने के लिए ट्यून किया जाएगा। वहीं, 2.0 लीटर डीजल इंजन को 187bhp और 228bhp की पावर जनरेट करेगा। इसके अलावा 355bhp की पावर वाला 3.0 लीटर पेट्रोल इंजन और 321bhp की पावर वाला 3.0 लीटर इन-लाइन सिक्स डीजल भी दिया जाएगा। BMW अपनी इस कार में xDrive ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया जाएगा। इंजन 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। कयास लगाए जा रहे हैं भारत में 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा।

इनसे होगा मुकाबला: भारत में नई X4, रेंज रोवर इवोक, ऑडी Q5 और मर्सिडीज बेंज GLC को टक्कर देगी। इस समय यह सेगमेंट काफी रफ़्तार पकड़ रहा है और तमाम बड़ी लग्जरी कार कंपनी इस सेगमेंट में दाव लगा रही हैं। देखना होगा जब नई X4 किस कीमत में आती है।

chat bot
आपका साथी