Move to Jagran APP

Year Ender 2022: नए साल का जश्न मनाने के लिए कर रहे हैं वेकेशन प्लान, तो 2022 की इन चर्चित जगहों की करें सैर

Year Ender 2022 साल का आखिरी महीना आते ही अब लोग नए साल के स्वागत करने की तैयारी में है। ऐसे में अगर आप भी कहीं बाहर अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो साल 2022 की इन चर्चित जगहों की सैर कर सकते हैं।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaPublished: Mon, 05 Dec 2022 03:20 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2022 03:20 PM (IST)
Year Ender 2022: नए साल का जश्न मनाने के लिए कर रहे हैं वेकेशन प्लान, तो 2022 की इन चर्चित जगहों की करें सैर
इस साल चर्चा में रहीं भारत की ये डेस्टिनेशन प्लेसेस

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Year Ender 2022: कुछ ही दिनों में यह साल गुजरने वाला है। साल का आखिरी महीना आते ही लोग नए साल के स्वागत की तैयारियों में लग गए हैं। अगर आप भी पुराने साल को विदा कर नए साल का खास अंदाज में स्वागत करना चाहते हैं, तो किसी अच्छी जगह घूमना एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। इस साल कई सारी चीजें चर्चाओं में रही। खानपान से लेकर ब्यूटी ट्रेंड तक इस वर्ष कई सारी चीजों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इन सबके अलावा इस साल घूमने की कई सारी जगहें भी काफी चर्चा में रहीं। अगर आप भी किसी अच्छी जगह अपना नया साल मनाना चाहते हैं, तो बीते साल की इन चर्चित जगहों पर जा सकते हैं।

loksabha election banner

गोवा

गोवा, देश का एक ऐसा शहर जहां हर कोई जाने की चाह रखता है। यही वजह है कि इस साल चर्चा में रहे देश के चर्चित वेकेशन डेस्टिनेशन में गोवा पहले नंबर पर है। खूबसूरत समुद्री तट वाला यह शहर देश ही नहीं विदेश में भी काफी मशहूर है। अगर आप भी गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पलोलेम बीच, दूधसागर जलप्रपात, बागा बीच और अंजुना बीच के अलावा अगौडा फोर्ट और इमैक्युलेट कंसेप्शन चर्च जैसी जगहें एक्सप्लोर कर सकते हैं।

मुन्नार

दक्षिण भारत हमेशा से ही घूमने के लिए एक खास और खूबसूरत जगह रहा है। देश के इस हिस्से में घूमने और देखने के लिए कई जगहें मशहूर हैं। इन्हीं जगहों में से एक मुन्नार केरल की एक बेहद खूबसूरत जगह है, जो इस साल के चर्चित वेकेशन डेस्टिनेशन की सूची में भी शामिल है। यहां घूमने के लिए कई सारी जगह मौजूद हैं, जिनमें इको पॉइंट, अटुकड़ वॉटरफॉल, इरविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, टाटा टी म्यूजियम, पल्लीवसल जलप्रपात, रोज गार्डन और कोलुकुमलाई टी स्टेट आदि शामिल हैं।

राजस्थान

रेत के बीच बसा यह राज्य कला और संस्कृति प्रेमियों के बीच हमेशा से ही मशहूर रहा है। राजस्थान देश का एक ऐसा राज्य है, जहां घूमने वालों को शाही अंदाज में रहने का मौका मिलता है। यहां हर साल बड़ी तादाद में देश-विदेश से लोग घूमने आते हैं। इस साल भी यह सिलसिला जारी रहा, जिसकी वजह से राजस्थान भी इस वर्ष के चर्चित वेकेशन डेस्टिनेशन में से एक रहा। यहां उदयपुर,जोधपुर, जैसलमेर, जयपुर और बीकानेर जैसे शहर काफी मशहूर हैं।

कुर्ग

साल 2022 के मशहूर वेकेशन स्पॉट में कर्नाटक का कुर्ग भी शामिल है। दक्षिण भारत में बसा यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और चाय के बागान से घिरा हुआ कुर्ग एक हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। अगर आप यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो राजा की सीट, राजा का मकबरा, अब्बे वॉटरफॉल,नामद्रोलिंग मोनेस्टरी, होंनामाना केरे झील, मादीकेरी किला और तालकावेरी आदि घूम सकते हैं।

मनाली

यूं तो पूरा हिमाचल प्रदेश ही अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन मनाली यहां के फेमस और चर्चित जगहों में से एक है। इस साल चर्चा में रहे वेकेशन डेस्टिनेशन में मनाली का नाम भी शामिल है। बर्फबारी के दौरान यहां कई सारे पर्यटन आते हैं। यहां घूमने के लिए जोगिनी झरना, मनु टेम्पल,मॉल रोड,हिडिम्बा देवी मंदिर और नेहरू कुंड मशहूर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.