Move to Jagran APP

Year Ender 2020: एडवेंचर का लेना है मजा, तो ये हैं पैसा वसूल 5 जगहें

उत्तराखंड को देवों की भूमि कहा जाता है। इस राज्य में कई पर्यटन स्थल है जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। साथ ही उत्तराखंड में कई ऐसी जगह हैं जहां आप एडवेंचर का मजा ले सकते हैं। इनमें एक पर्यटन स्थल ऋषिकेश है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 10:00 AM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2020 11:09 AM (IST)
Year Ender 2020: एडवेंचर का लेना है मजा, तो ये हैं पैसा वसूल 5 जगहें
जम्मू कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Year Ender 2020: नए साल के आगमन के साथ ही लोगों में उत्साह और उमंग का संचार होने लगता है। लोग पुरानी यादों को भूलकर नई ज़िंदगी की शुरुआत करते हैं। खासकर साल 2020 को हर कोई भूलना पसंद करेगा। चूंकि कोरोना वायरस के चलते सभी वेकेशन और एडवेंचर डेस्टिनेशन पूरी तरह से बंद थे। इस वजह से लोग अपने घरों में रहने को मजबूर थे। फिलहाल सभी पर्टयन स्थलों को खोल दिया गया है। इससे लोगों का रोमांच और बढ़ गया है और नए साल को लोग नए अंदाज में एन्जॉय करना चाहते हैं। अगर आप भी नए साल को यादगार बनाने के लिए एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं, तो आप इन 5 पैसा वसूल जगहों पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

ऋषिकेश

उत्तराखंड को देवों की भूमि कहा जाता है। इस राज्य में कई पर्यटन स्थल है जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। साथ ही उत्तराखंड में कई ऐसी जगह हैं, जहां आप एडवेंचर का मजा ले सकते हैं। इनमें एक पर्यटन स्थल ऋषिकेश है। एडवेंचर प्रेमी ऋषिकेश माउनटेन बाइकिंग, वाटरफॉल ट्रेकिंग रीवर राफ्टिंग, बंजी जंपिग, फ्लाइंग फॉक्स और बीच वॉलीबाल का भरपूर मजा ले सकते हैं।

गुलमर्ग

जम्मू कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। साथ ही यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। सर्दियों में गुलमर्ग में स्थित बर्फीली पहाड़ियों का नजारा देखने लायक रहता है। दूर-दूर से लोग एडवेंचर का मजा लेने आते हैं। इस जगह पर देखने के लिए सुंदर वन और ऊंची पहाड़ी और बर्फ की चादर बहुत कुछ है। इसके अतिरक्त, गुलमर्ग में आप अल्फा थर झील पर ट्रैकिंग का भी आनंद उठा सकते हैं। यह झील गुलमर्ग से महज 13 किलोमीटर दूर स्थित है।

शिमला

शिमला अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। देश-दुनिया से हजारों की संख्या में लोग शिमला घूमने आते हैं। शिमला को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। यह प्रदेश की राजधानी के साथ-साथ सबसे बड़ा शहर भी है। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक शिमला आते हैं। इस शहर के साथ ही एक और पर्यटन स्थल है, जिसका नाम नारकंडा है। यह छोटा सा शहर हिमालय की गोद में बसा है जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और देश के सबसे पहले स्कीइंग डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है। ऐसे में आप नारकंडा भी जा सकते हैं। यहां आपको भीम का चूल्हा भी देखने को मिल सकता है।

औली लेक

औली लेक स्कीइंग के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। देश-विदेश से लोग स्कीइंग के लिए औली आते हैं। इस शहर की खूबसूरती देखने लायक है। अगर आप एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं, तो औली सबसे बेस्ट जगह है। औली में स्कीइंग के अलावा आप संजीवनी बूटी, जोशीमठ नंदा देवी, त्रिशूल, द्रोणागिरि, कामेट और नीलकंठ की बर्फीली चोटियों को देख सकते हैं। आठ सौ मीटर लंबी चेयर लिफ्ट का भी आनंद उठा सकते हैं। इससे आप औली का विहंगम दीदार कर सकते हैं।

जीभी और तीर्थन

जीभी हिमचाल प्रदेश के कुल्लू से 60 किलोमीटर दूर है। जबकि शिमला से 150 किलोमीटर दूर है। जीभी का मुख्य आकर्षण कैंपिंग और ट्रेकिंग है। जबकि तीर्थन का मुख्य आकर्षण केंद्र ग्रेट हिमालयन नैशनल पार्क के साथ-साथ ट्रेकिंग और फिशिंग भी है। इसके साथ ही यहां कई ऐसे सुंदर गांव और दर्शनीय स्थल हैं, जो एडवेंचर के मजा को दुगुना कर देता है। तीर्थन में साईं रोपा नामक गांव से हिमालयन नेशनल पार्क तक ट्रेकिंग कर सकते हैं। साथ ही रंगथर टॉप, रोला जलप्रपात और शिल्ट हट ट्रेक कुछ उम्दा ट्रेक्स हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.