Move to Jagran APP

एक ऐसा देश जहां महिलाओं के घूमने के लिए है एक अलग आइलैंड

दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में फिनलैंड का नाम टॉप पर है। यूरोप के इस देश में पॉल्यूशन का नामो-निशान नहीं। 1,87,888 झीलों वाले फिनलैंड को ब्लूसिटी के नाम से भी जाना जाता है।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 05:41 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 06:00 AM (IST)
एक ऐसा देश जहां महिलाओं के घूमने के लिए है एक अलग आइलैंड
एक ऐसा देश जहां महिलाओं के घूमने के लिए है एक अलग आइलैंड

दुनिया के सबसे साफ-सुथरे देश में घूमने का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो फिनलैंड से बेहतरीन और खूबसूरत देश दूसरा हो ही नहीं सकता। यहां तक कि दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में भी फिनलैंड का नाम टॉप पर है। यूरोप के इस देश में पॉल्यूशन का नामो-निशान नहीं। सबसे अच्छी बात है यहां रहने वाले लोग ही नहीं बाहर से आने वाले टूरिस्ट्स भी साफ-सफाई का काफी ध्यान रखते हैं और जरूरी नियमों का भी पालन करते हैं। अगर आप एडवेंचर्स स्पोर्ट्स के शौकीन हैं तो फिनलैंड आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट जगह है। आइए जानते हैं और क्या है खास इस देश में

loksabha election banner

फिनलैंड हैं झीलों का देश

फिनलैंड दुनिया का काफी छोटा देश है। जहां की जनसंख्या मात्र 55 लाख के ही लगभग है। इस देश की अनोखी बात है कि यहां पर सूरज पूरे 23 घंटे तक चमकता रहता है। यहां मौजूद 1,87,888 झीलें की वजह से इसे झीलों का देश भी कहते हैं। जिसमें बोटिंग का अपना अलग ही मजा है। हैलसिंकी फिनलैंड की राजधानी है, जिसे ब्लू सिटी भी कहा जाता है। देश घूमने आ रहे हैं तो जान लें कि यहां महिलाओं के लिए अलग से एक आईलैंड है। मतलब ये जगह महिला सोलो ट्रैवलर्स के लिए बेस्ट है। कई सारे रिसॉर्ट, स्पा और स्पोर्ट्स के ऑप्शन इस आइलैंड को बनाते हैं और भी ज्यादा खूबसूरत।

सोना बाथ है खास आकर्षण

सोना बाथ फिनलैंड में बहुत ही मशहूर है। ये एक तरह का स्नान होता है, जिसमें एक कमरे में एक बड़ा-सा पत्थर होता है। इस पत्थर को लाल हो जाने तक गर्म किया जाता है। गर्म हो जाने के बाद इस पर पानी डाला जाता है। पानी डालने पर निकलने वाली भाप से लोग नहाते हैं। इस तरह का स्नान सप्ताह में एक बार किया जाता है।

कई तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स 

यहां पर दुनिया के सभी स्पोर्ट्स का मजा लिया जा सकता है। ट्रैकिंग से लेकर, आइस हॉकी, आइस जपिंग, साइकिलिंग, बॉक्सिंग, वाटर रेस यहां के फेवरेट स्पोर्ट्स में शामिल है। साथ ही यहां पर वा‍इफ केयरिंग कॉन्टेस्ट भी काफी मशहूर है। जिसमें पति अपनी पत्नी को गोद में उठाकर दौड़ लगाते हैं। जो इस दौड़ मे जीतता है, उसे अपनी पत्नी के वजन का टेडी बियर दिया जाता है।

कैसे पहुंचें

राजधानी नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, गोवा और बेंगलुरु से हेलसिंकी के लिए फ्लाइट अवेलेबल हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.