दुनिया के 10 अनोखे पूल, कुछ हॉट कुछ कूल
अगर आप को स्वीमिंग पूल में मस्ती करने का शौक है तो हम आप को दुनिया के दस सबसे खूबसूरत पूल के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां जाने के बाद आप को जन्नत सा एहसास होगा।
1- तंजानिया में बनी फोर सीजन सफारी लॉज सेरेंनगेटी दुनिया के सबसे खूबसूरत स्वीमिंग पूल में से एक है। यहां से आप सामने बने जंगलों में हाथी देखने का भी मजा ले सकते हैं।
2- सेंट लूसिया में जेड माउंटेन रिसॉर्ट दुनिया के सबसे खूबसूरत स्वीमिंग पूल में से एक है। यहां 24 विला बने हुये हैं। हर विला के बाहर एक खूबसूरत पूल बना हुआ है।
3- हवाई द्वीप पर बना कोना व्यू स्टेट स्वीमिंग पूल देखने में जन्नत से एहसास कराता है। यहां पूल के सामने कॉफी फार्म बने हुये हैं। यहां से आप को पेसिफिक ओसेन को देखने का शानदार व्यू मिलेगा।
4- डॉमनिक रिपब्लिक में बना हुआ केसा किंबल स्वीमिंग पूल को देखने के बाद आप यही चाहेंगे कि आप कि दिन और रात इसी पूल में मस्ती करते रहें। इस पूल से समु्द्र नजर आता है। जो अपने आप में अनोखा है।
5- मैक्सिको में बना लास वेंटेनास अल पैराइसो विला समुद्र के ठीक समाने बना हुआ है। मैक्सिको का रोजवुड रिसॉर्ट अपने आप में बहुत खूबसूरत है। यहां हर विला के सामने एक पूल है। जो देखने में आप को जन्नत सा एहसास दिलायेगा।
6- फिजी द्वीप में बना हाऊस ऑफ बम्बू दुनिया के दस सबसे शानदार पूल में से एक है। यहां नारियल के हजारों पेड़ लगे हैं। इस जगह को हॉऊस ऑफ बम्बू भी कहा जाता है।
7- फ्रांस में बना विला सेब्यूरेगा दुनिया के दस सबसे खूबसूरत स्वीमिंग पूल में से एक है। यहां पूल का नीला पानी आपको कुछ ऐसा एहसास दिलायेगा जैसे आप आसमान में तैर रहे हों।
8- कैरेबियन द्वीप समूह का सेंट मार्टिन द्वीप दुनिय की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां पर बना हुआ विला मेस एमइस बहुत खूबसूरत है। यहां 11 बेडरूम हैं जहां जकूजी, पूल और थियेटर मौजूद है।
9- सेचिलीज का फोर सीजन रिसॉर्ट दुनिया के दस सबसे खूबसूरत पूल में से एक है। यह रिसॉर्ट समुद्र किनारे बना हुआ है। यहां से आप समुद्र के रंगीन नजारे ले सकते हैं। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है।
10- इंडोनेशिया अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिये पूरी दुनिया में मशहूर है। इंडोनेशिया का अमांद्री रिसॉर्ट की खूबसूरती किसी को भी अपना दिवाना बना सकती है। यहां का पूल देखने के बाद आप इसमें डूबने के लिये कुछ भी कर गुजरेंगे।