Move to Jagran APP

वूमन ट्रैवल क्लब सैर दुनिया की...

अगर आपको घूमना पसंद है और दुनिया के हर रंग को करीब से देखने की चाहत है, लेकिन किसी के साथ के इंतजार में अपनी इच्छाएं मन में ही दबाएं बैठी हैं, तो अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आपके सपनों को उड़ान देने और दुनियाभर में सैर-सपाटा कराने के

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 29 Mar 2016 11:05 AM (IST)Updated: Tue, 29 Mar 2016 11:23 AM (IST)
वूमन ट्रैवल क्लब सैर दुनिया की...
वूमन ट्रैवल क्लब सैर दुनिया की...

अगर आपको घूमना पसंद है और दुनिया के हर रंग को करीब से देखने की चाहत है, लेकिन किसी के साथ के इंतजार में अपनी इच्छाएं मन में ही दबाएं बैठी हैं, तो अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आपके सपनों को उड़ान

loksabha election banner

देने और दुनियाभर में सैर-सपाटा कराने के लिए कई वूमन ट्रैवल क्लब हैं, जिनके अमेजिंग और दिलचस्प ट्रिप्स का हिस्सा सिर्फ महिलाएं ही बनती हैं...

बदलते समय में महिलाओं के लिए ट्रैवल क्लब एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। जिसकी मदद से सिंगल महिलाएं दुनियाभर की सैर का लुत्फ उठा सकती हैं। महिलाएं यात्रा का पूरामजा उठा सकें, इसलिए उनके लिए कई तरह

की एक्टिविटीज और एडवेंचर्स गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है। इसीलिए तो कामकाजी महिलाएं हों या फिर हाउसवाइफ सभी विभिन्न ट्रैवल क्लबों द्वारा चलाए जानेवाले पैकेज का लाभ उठाते हुए अकेले ही

घूम-फिर रही ही हैं।

वैसे, कुछ समय पहले तक खुद को रिफ्रेश रखने या फिर लाइफ में कुछ एडवेंचर ट्राई करने के लिए देश-विदेश की यात्रा करना केवल पुरुषों के लिए ही संभव माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आज महिलाओं में भी अकेले ट्रैवल करने का ट्रेंड जोर पकड़ रहा है। ज्यादा से ज्यादा महिलाएं अब अकेले ही निकल पड़ती हैं अपनी जिंदगी के हर लम्हे को जीने के लिए। उनकी यही जिंदादिली उनके भीतर आत्मविश्वास भी बढ़ा रही हैं।

ऐसे में अगर आप चाहें, तो आप भी इन वूमंस क्लब के साथ जुड़कर कोई अमेजिंग ट्रिप प्लान कर सकती हैं।

वूमन ऑन वंडरलस्ट वूमन ऑन वंडरलस्ट यानी वॉव ट्रैवल क्लब समय-समय पर महिलाओं के लिए इंडिया

और वल्र्ड टूर दोनों तरह के टूर पैकेज का आयोजन करते हैं। क्लब की महिला सदस्य अभी तक देश-विदेश के अनेक खूबसूरत और अमेजिंग डेस्टिनेशंस का सफर कर चुकी हैं। इनमें इजिप्ट, मलेशिया, स्विट्जरलैंड,

लद्दाख, मुंबई आदि शामिल हैं। यह क्लब एडवेंचर की शौकीन महिलाओं के लिए भी पूरा इंतजाम करता है। इनमें ट्रैकिंग, ऋषिकेश में रॉफ्टिंग जैस ट्रिप भी शामिल होते हैं।

इसके अलावा, फ्रांस, साउथ अमेरिका, बोरॉनो आदि की दिलचस्प यात्रा का आनंद भी ले सकते हैं। 2005 से अभी तक क्लब की ओर से हर साल करीब 70 से 80 टूर आयोजित किए जाते हैं।

गल्र्स ऑन द गो

गल्र्स ऑन द गो क्लब मुंबई बेस्ड वूमन सोलो ट्रैवल क्लब है। इसमें महिलाओं को घूमने के लिए कई अमेजिंग और नई जगहों के टूर पैकेज ऑफर किए जाते हैं, जैसे कि लद्दाख, नगालैंड, स्पेन, अंटार्कटिका आदि। महिलाओं

के लिए यह एक अच्छा प्लेटफॉर्म है, जिसमें अकेली महिलाएं बिना पुरुष के दुनियाभर की सैर का मजा उठाती हैं। क्लब द्वारा देश-विदेश के टूर प्लान किए जाते हैं।

दिवा ऑडिसीज

अगर आप लग्जरी हॉलीडे पैकेज प्लान कर रही हैं, तो आप दिवा ऑडिसीज के ट्रिप को भी चुन सकती हैं। इसमें

देश-विदेश की जगहों के लिए ट्रैवल प्लान किए जाते हैं, जो खासतौर पर ऐसी महिलाओं के लिए होते हैं, जिनमें

उनके साथ बच्चे भी जा सकते हैं। बच्चों के साथ महिलाएं अपने घूमने का सपना इस क्लब के जरिए भी पूरा कर

सकती हैं। इस क्लब में एक बार में आमतौर पर 18 महिलाएं ग्रुप का हिस्सा बनती हैं। इस क्लब में शामिल होकर तंजानिया और जंजीबार में वाइल्डलाइफ, बाली, ऑस्ट्रेलिया, कैरेबियन आइलैंड, इटली की दिलचस्प यात्रा का लुत्फ उठाया जा सकता है।

वूमन ऑन क्लाउड्स

दिल्ली का वूमन ऑन क्लाउड्स क्लब भी महिलाओं के लिए पूरी दुनिया में सैर- सपाटे का इंतजाम करता है। क्लब का मेन फोकस थीम बेस्ड टूरिज्म पर होता है, जो महिलाओं को किसी थीम के आधार पर पूरी घुमक्कड़ी कराता है। पिछले दिनों महिलाओं को ऋषिकेश में रिवर रॉफ्टिंग का रोमांचक अनुभव कराया गया था।

वहीं दक्षिण भारत में स्थित खूबसूरत गांव गोकर्ण में प्राकृतिक खूबसूरती के बीच में योग और मेडिटेशन का

आनंद उठाने का मौका भी मिलता है। साथ ही, उत्तराखंड में स्थित गढ़वाल में दू र दूर तक फैली पर्वत

श्रृंखलाओं,जंगल को भी करीब से निहारने का मौका मिलता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.