विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चांदनी चौक या लाजपत ही नहींं, दिल्ली की इन जगहों से भी कर सकते हैं शादी से जुड़ी चीजों की Budget में खरीददारी

Published: Thu, 25 Jul 2024 12:41 PM (IST)

वेडिंग शॉपिंग के लिए दिल्ली बहुत ही बेहतरीन जगह है। जहां आप हर तरह के बजट में अच्छी खरीददारी कर ...और पढ़ें

दिल्ली में वेडिंग शॉपिंग के लिए बेस्ट जगहें (Pic credit- freepik)
दिल्ली में वेडिंग शॉपिंग के लिए बेस्ट जगहें (Pic credit- freepik)

HighLights

  1. दिल्ली में शादी की खरीददारी के लिए बेस्ट जगहें।
  2. कपड़ों से लेकर ज्वैलरी तक की शॉपिंग कर सकते हैं यहां।
  3. इन मार्केट्स में कस्टमाइजेशन का भी होता है ऑप्शन।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में शादी की खरीददारी के लिए चांदनी चौक और लाजपत नगर सबसे बेस्ट मार्केट्स माने जाते हैं। जहां शादी से जुड़ी लगभग हर चीज की शॉपिंग एक ही बार में हो जाती है। बॉलीवुड इंस्पायर्ड लहंगा हो या गाउन एकदम हूबहू वो आपको यहां मिल जाएगा। चांदनी चौक तो इसी के लिए मशहूर है। इसके साथ ही आप यहां से बजट में वेडिंग की शॉपिंग कर सकते हैं। इन्हीं सब खूबियों के चलते इन मार्केट्स में बहुत ज्यादा भीड़ भी रहती है, लेकिन शादी की शॉपिंग के लिए कुछ और भी मार्केट्स हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। अच्छी बात है कि यहां से भी कम बजट में आप खूबसूरत कपड़ों, ज्वैलरी और फुटवेयर्स की खरीददारी कर सकते हैं।  

पश्चिमी दिल्ली में ऐसे तीन मार्केट्स हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं। ये सारे मार्केट्स आसपास ही हैं। बने बनाएं लहंगे, गाउन के अलावा आप कपड़ों को कस्टमाइज भी करा सकते हैं। आइए जानते हैं इन मार्केट्स के बारे में।

राजौरी गार्डन मार्केट

राजौरी मार्केट में आपको ट्रेंडी लहंगे और शेरवानी के इतने सारे ऑप्शन्स मिलेंगे, जो आपको कनफ्यूजन कर देंगे बेस्ट चुनने में। यहां कई डिजाइनर शो रूम भी हैं, जहां घुसने के बाद गारंटी है आप खाली हाथ तो नहीं लौटने वाले। इसके अलावा ब्राइडल ज्वैलरी, लॉन्जरी, फुटवेयर्स की भी कई सारी दुकानें हैं। जहां आप लहंगे या शेरवानी से मैचिंग छोटी-बड़ी ज्वैलरी खरीद सकते हैं।     

कैसे जाएं- इस मार्केट तक पहुंचने के लिए मेट्रो से आना बेस्ट रहेगा। ब्लू लाइन से बिना मेट्रो चेंज किए यहां पहुंच सकते हैं। इसके अलावा पिंक लाइन भी दूसरा ऑप्शन है। मेट्रो से कुछ ही दूरी पर स्थित है राजौरी मेन मार्केट।

ये भी पढ़ेंः- चूड़ियों की खरीददारी के लिए बेस्ट है दिल्ली की ये जगह, घूमने के साथ ले सकती हैं सस्ती शॉपिंग के भी मजे

तिलक नगर 

राजौरी मार्केट में अगर आपको अपनी पसंद का कुछ न मिले, तो तिलक नगर निकल जाएं। ये मार्केट राजौरी से सस्ती है, लेकिन वैराइटी की कोई कमी नहीं। लहंगे, साड़ी, सूट, गाउन के ढेरों ऑप्शन यहां मिल जाएंगे। हर तरह के बजट में यहां चीजें अवेलेबल हैं। ऐसा नहीं है कि यहां सिर्फ ब्राइडल आउटफिट्स ही मिलते हैं, ग्रूम्स भी यहां से शॉपिंग कर सकते हैं। मैचिंग ज्वैलरी, फुटवेयर्स भी यहां लगे हाथ देख लें। इसके अलावा शादी में चढ़ाए जाने वाले सामान में आसपास मिल जाएंगे।

कैसे जाएं- राजौरी गार्डन से तीन स्टेशन बाद तिलक नगर है। मेट्रो स्टेशन से लगकर ही ये मेन मार्केट है।

कतरन मार्केट

अगर आप शादी में थोड़ा एक्सपेरिमेंट करने की सोच रही हैं, तो कतरन मार्केट आपके लिए बेस्ट है। जो खासतौर से फैब्रिक्स के लिए जाना जाता है। ब्रोकेड, शिफॉन, जार्जेट, कॉटन, शिमरी के अलावा और भी कई तरह के फैब्रिक्स यहां मिलते हैं। जिनसे आप अपनी पसंद का लहंगा, गाउन या कॉकटेल ड्रेस बनवा सकती हैं। डाई करवाने वाले फैब्रिक्स भी यहां मिल जाएंगे, जिनसे आप मेहंदी, संगीत से लेकर रिसेप्शन तक के लिए आउटफिट्स तैयार करवा सकती हैं।

कैसे जाएं- राजौरी से इस मार्केट तक पहुंचने के लिए आपको ऑटो मिल जाएगा। 

ये भी पढ़ेंः- मानसून में पार्टनर को Date पर ले जाने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये जगहें