Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Mandir: अयोध्या ही नहीं देश के इन शहरों में भी हैं प्रभु श्रीराम के मशहूर मंदिर, एक बार जरूर करें दर्शन

    Updated: Sat, 20 Jan 2024 03:53 PM (IST)

    पूरा देश इस समय राममय नजर आ रहा है। राम मंदिर को लेकर हर तरफ उत्साह देखने को मिल रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के साथ ही श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। ऐसे में हर कोई भगवान राम के दर्शन करने के लिए आतुर है। अगर आप भी भगवान राम के दर्शन करना चाहते हैं तो इन मंदिरों के दर्शन जरूर करें

    Hero Image
    अयोध्या का राम मंदिर ही नहीं ये भी हैं देश के मशहूर राम मंदिर

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ram Mandir: इन दिनों पूरे देश पर भगवान राम की भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है। अयोध्या और यहां बन रहे राम मंदिर का जिक्र इस समय सभी भी जुबान पर है। वर्षों के इंतजार के बाद आखिरकार रामलला घर वापसी के लिए तैयार हैं। इसी क्रम में 22 जनवरी को राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होगा और भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस खास मौके का साक्षी बनने की चाहत हर किसी की है, लेकिन सभी का इस मौके पर अयोध्या में मौजूद रहना मुमकिन नहीं है। ऐसे में आप अयोध्या के अलावा देश में मौजूद अन्य राम मंदिरो के दर्शन कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या के राम मंदिर की ही तरह भारत में कई ऐसे मंदिर मौजूद हैं, जो देश ही नहीं विदेश में भी काफी मशहूर हैं। अगर आप भी भगवान राम के दिव्य दर्शन करना चाहते हैं, तो देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद इन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- आप भी बना रहे हैं श्रीराम जन्मभूमि जाने का प्लान, तो मंदिर ही नहीं इन जगहों की भी करें सैर

    त्रिप्रायर श्रीराम मंदिर (Triprayar Sri Rama Temple, Kerala)

    अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर केरल में भी भगवान राम का भव्य मंदिर है। यहां मौजूद प्राचीन त्रिप्रायर श्री राम मंदिर पूरे दक्षिण-भारत का गौरव माना जाता है। यहां हर दिन हजारों की संख्या के भक्त अपनी मुरादें लेकर पहुंचते प्रभु श्रीराम में दर्शन करन् आते हैं। इस मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता हैं कि यहां मौजूद मूर्ति की पूजा-पाठ भगवान श्रीकृष्ण करते थे।

    रामास्वामी मंदिर (Ramaswamy Temple, Tamil Nadu)

    दक्षिण भारत में कई ऐसे मंदिर मौजूद हैं, जो देश ही नहीं विदेश में भी काफी मशहूर हैं। तमिलनाडु में स्थित रामास्वामी मंदिर इन्हीं मंदिरों में से एक है, जो विश्व प्रसिद्ध मंदिर होने के साथ-साथ एक बेहद पवित्र मंदिर भी है। भगवान राम को समर्पित इस मंदिर को लेकर ऐसा कहा जाता है कि इसका उल्लेख रामायण में भी मिलता है। यहां की दीवारों पर कई गई वास्तुकला रामायण काल की सभी प्रसिद्ध घटनाओं को दर्शाती हैं। यहां राम, सीता और लक्ष्मण के साथ शत्रुघ्न की मूर्ति भी स्थापित है।

    राम राजा मंदिर (Ram Raja Temple, Madhya Pradesh)

    अयोध्या के अलावा उत्तर भारत में श्री राम का एक और ऐसा मंदिर मौजूद हैं, जो अपनी मान्यता और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। मध्य प्रदेश के ओरछा में स्थित राजाराम मंदिर देश का इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां श्री राम को भगवान के रूप में नहीं, बल्कि राजा के रूप में पूजा जाता है। इतना ही नहीं यहां हर दिन राजा राम को बंदूकों से सलामी दी जाती है।

    कालाराम मंदिर (Kalaram Temple, Maharashtra)

    महाराष्ट्र राज्य के नासिक में स्थित कालाराम मंदिर देश के सबसे महत्वपूर्ण भगवान राम मंदिरों में से एक है। हाल ही में पीएम मोदी यहां दर्शन करने पहुंचे थे। इस मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि यह देश में अब तक का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां भगवान राम की मूर्ति काले रंग में विराजमान है। कहा जाता है कि यह भगवान राम की काले रंग की मूर्ति गोदावरी नदी में मिली थी।

    सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर (Sita Ramachandra Swamy Temple, Telangana)

    तेलंगाना में गोदावरी नदी के तट पर स्थित सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर को देश का सबसे प्राचीन मंदिर माना जाता है। इस मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि यह मंदिर उसी जगह स्थित है, जहां मां सीता को लंका से वापस लाने के लिए भगवान राम ने गोदावरी नदी पार की थी। इस पवित्र मंदिर में भगवान राम और माता सीता की मूर्तियां स्थापित है।

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर दर्शन के लिए जल्द इन 6 शहरों से शुरू होगी हवाई सेवा, खर्च करने होंगे इतने रुपए

    Picture Courtesy: Instagram