ट्रेन की तरह ही फ्लाइट को भी कर सकते हैं ट्रैक इन 3 ऐप्स के जरिए
बढ़ते टूरिज्म के साथ ही बढ़ रही है फ्लाइट से सफर करने वालों की संख्या। जिसे देखते हुए लगातार कई तरह के बदलाव भी किए जा रहे हैं तो अब आप फ्लाइट को भी ट्रैक कर सकते हैं ऐप्स के जरिए।
आजकल प्लेन से सफर करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कई बार लोग प्लेन की रियल टाइम लोकेशन को लेकर चिंतित रहते हैं कि प्लेन से सफर करने वाले उनके परिजन कहां तक पहुंचें हैं और जिस प्लेन से सफर कर रहे हैं वो कम्फर्टेबल है या नहीं? तो एक अच्छी बात यह है कि अब ट्रेन की तरह ही प्लेन के रियल लोकेशन को भी आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। जानेंगे कैसे?
फ्लाइट रडार 24
यह एप्लिकेशन आपके फोन और टैबलेट को लाइव प्लेन ट्रैकर में बदल देता है। आप दुनियाभर की फ्लाइट को मैप पर रियल-टाइम में मूव करते हुए देख सकते हैं। इससे पता लगा सकते हैं प्लेन कहां जा रहा है? और वह एयरक्रॉफ्ट किस तरह का है? आप फ्लाइट पर टैप कर जान सकते हैं कि कब उड़ान भरेगी और कितने बजे पहुंचेगी। साथ ही, फ्लाइट की स्पीड, किस ऊंचाई पर उड़ान भरती है आदि जैसी जानकारी भी मिलेगी। इसके अलावा, 3डी पायलट व्यू भी दिखाता है। यहां पर 90 दिनों तक फ्लाइट की हिस्ट्री रहती है। इस एप्लिकेशन को एंड्रॉयड और आइओएस के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।
फ्लाइट स्टेटस
यह भी रियल टाइम फ्लाइट ट्रैकिंग के लिए बेहतरीन एप है। इसमें आप फ्लाइट नंबर, एयरपोर्ट और रूट के हिसाब से ट्रैक करने की सुविधा दी गई है। यहां पर स्टेट्स पेज में फ्लाइट शेड्यूल की जानकारी मिलेगी, जिसमें फ्लाइट अराइवल और डिपार्चर की जानकारी दी गई है। इसके अलावा, फ्लाइट से जुड़ी दूसरी जानकारी भी ले सकते हैं, जैसे वेदर कैसी है, गेट कौन-सा है, फ्लाइट कितनी डिले हो सकती है। इस एप्लिकेशन एंड्रॉयड और आइओएस डिवाइस के लिए अवेलेबल है।
प्लेन फाइंडर
फ्लाइट ट्रैकर पूरी दुनिया में रियल टाइम में प्लेन को ट्रैक करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां वर्ल्डवाइड मैप पर प्लेन को मूव करते हुए देख सकते हैं। यह एक साथ 12 हजार से अधिक प्लेन को ट्रैक करते हैं। यहां पर फ्लाइट नंबर, प्लेस नेम, एयरपोर्ट, एयरलाइन और एयरक्रॉफ्ट के जरिए प्लेन को सर्च करने की सुविधा दी गई है। आप जैसे ही प्लेन पर टैप करेंगे, आपको उससे संबंधित जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा, लाइव अराइवल और डिपार्चर की डिटेल भी मिल जाएगी। इसे आइओएस डिवाइस के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।