फेमस टीवी शो के 5 रीयल लोकेशन जहां आप घूमना पसंद करेंगे
टीवी सीरियलों में अब आपको रियल लोकेशन देखने को मिलती है। मुंबई से बाहर निकलकर ये शूटिंग अब यूपी, पंजाब, राजस्थान और भी कई जगहों पर पहुंच गई।
1. लुधियाना :
पंजाब का लुधियाना शहर काफी खूबसूरत है। यहां का कल्चर पंजाबी सीरियलों में जान फूंक देता है। यही वजह है कि यहां पर शूटिंग ज्यादा होने लगी हैं। अगर आप इस शहर को घूमना चाहते हैं तो यहां के लेसर वैली, फिल्लौर फोर्ट, टाइगर सफारी और गार्डेन रिसॉर्ट जैसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट हैं।
2. इंदौर :
रजवाड़ों का शहर इंदौर ऐतिहासिक दृष्टि से काफी प्रसिद्ध है। यहां पर कई सीरियलों की शूटिंग हो चुकी है। यहां का रजवाड़ा पैलेस, लाल बाग पैलेस, अन्नपूर्णा मंदिर, खजराना गणेश मंदिर काफी फेमस हैं। आप इंदौर आए तो इन जगहों पर जरूर जाएं।
3. भोपाल :
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल भी टीवी शो की शूटिंग का हिस्सा बन चुका है। यहां का वन विहार नेशनल पार्क दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। इसके अलावा अगर आप आर्किटेक्चर और पेंटिंग के शौकीन हैं तो भारत भवन म्यूजियम में आ सकते हैं। इसके अलावा यहां की लोवर लेक भी टूरिस्टों को खासा आकर्षित करती है।
4. जामनगर और जूनागढ़ :
गुजरात के दो बड़े शहर जामनगर और जूनागढ़ भी घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यहां का किला काफी फेमस है। जूनागढ़ में गिर नेशनल पार्क और वाइल्डलाइफ सेंचुरी पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है। वहीं जामनगर में लखोटा पैलेस और म्यूजियम देखने लायक है।
5. श्रीनगर :
खूबसूरती की बात की जाए तो जम्मू के श्रीनगर से बेहतर कोई इलाका नहीं। यहां की डल झील, निशांत बाग और शालीमार बाग देखने लायक हैं। पहाड़ों के बीच बसा यह शहर फेमस टूरिस्ट प्लेसेज में एक है।