विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रैवल टिप्स : पिकनिक पर निकलने से पहले बैग में रख लीजिए ये काम की चीजें

By Pratima JaiswalEdited By:
Published: Fri, 05 Jan 2018 04:44 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 30 Jan 2018 01:03 PM (GMT+05:30)

कई लोग फैमिली के साथ छुट्टी वाले दिन पिकनिक पर निकल जाते हैं. अगर आप भी फैमिली के साथ कुछ वक्त बिताना चाहते हैं तो इन चीजों को साथ रखें.

ट्रैवल टिप्स : पिकनिक पर निकलने से पहले बैग में रख लीजिए ये काम की चीजें
ट्रैवल टिप्स : पिकनिक पर निकलने से पहले बैग में रख लीजिए ये काम की चीजें

स्कूल के दिनों में अक्सर हम सभी पिकनिक पर जाया करते थे. उन दिनों शायद ही हम सबको ट्रिप का मतलब पता हो. पिकनिक ही हमारे लिए मूड फ्रेश करने का तरीका हुआ करता था. बहुत से लोग फैमिली के साथ छुट्टी वाले दिन पिकनिक पर निकल जाते हैं. अगर आप भी फैमिली के साथ कुछ वक्त बिताना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं ऐसे टिप्स, जिससे आपकी पिकनिक दिलचस्प बन सकती है. 

कचरे की थैली 

सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन आपको बता दें कि बैग में कचरे की थैली जरूर रखें, जिससे कचरे को एक जगह रख सकें.

फर्स्ट एड किट 

फर्स्ट ऐड किट सबसे जरूरी चीजों में से एक है ताकि अगर वहां किसी को खेलते-खेलते हल्की-फुल्की चोट लग जाए, तो आप उसकी मरहम पट्टी कर सकें, 

डिस्पोजल 

अगर आप पिकनिक पर जा रहे हैं, तो डिस्पोजल बर्तनों का इस्तेमाल करें, जिससे बर्तन को धोने की परेशानी न हो. 

प्लेइंग किट 

 

खेलने के लिए पिकनिक के दौरान प्लेइंग किट साथ रखें, जिससे आप फैमिली के साथ कोई खेल खेल सकें. 

हेल्दी स्नैक्स 

हेल्दी स्नैक्स को साथ में रखें, जिससे आपको भूख लगे तो आप उसे खा सके. साथ में खाने से आपको भूख भी ज्यादा लगेगी और आपकी सेहत बनेगी.