Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इकोनॉमी के पैसों में फर्स्ट क्लास का सफर, बिना एक्स्ट्रा खर्च किए ऐसे हो सकती है फ्लाइट में सीट अपग्रेड

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 11:12 AM (IST)

    हम सभी चाहते हैं कि अगर हम कहीं घूमने जाएं तो हमारा सफर आरामदायक हो। प्लेन में सबसे आरामदायक सफर फर्स्ट क्लास में होता है। लेकिन यह काफी महंगा होता है जिसके कारण इसे सभी अफॉर्ड नहीं कर पाते। लेकिन कैसा हो अगर आप बिना पैसे खर्च किए भी अपनी सीट फर्स्ट क्लास में अपग्रेट (First Class Upgrade in Flight) कर पाएं? आइए जानें कैसे।

    Hero Image
    First Class Travel: बिना पैसे खर्च किए कैसे होगी सीट अपग्रेड? (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क,नई दिल्ली। हवाई जहाज से सफर करते समय हर कोई चाहता है कि एक बार तो वह जरूर फर्स्ट क्लास में ट्रैवल करें। हालांकि, फर्स्ट क्लास में सीट बुक करने के लिए आपको काफी मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है, जो हमारे बजट में फिट नहीं बैठता। ऐसे में आज हम आपको ऐसा तरीका (Free Business Class Upgrade) बताएंगे, जिससे आप बिना पैसे खर्च किए फर्स्ट क्लास में अपनी सीट अपग्रेड (First Class Seat Upgrade) करवाने के चांसेज बढ़ा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैसे करवाएं फर्स्ट क्लास में सीट अपग्रेड? (Free Upgrade in Flight)

    हवाई यात्रा के दौरान फ्लाइट अटेंडेंट्स का रोल बहुत अहम होता है। वे न केवल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखते हैं, बल्कि उनकी सेवा और व्यवहार से यात्रा का अनुभव भी बेहतर बनता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि सीट अपग्रेड पाने के लिए खर्च करना पड़ता है, लेकिन फ्लाइट अटेंडेंट्स के साथ अच्छे व्यवहार और आभार जताकर भी आप अपनी सीट को अपग्रेड करवा सकते हैं। ऐसा करने में ये टिप्स आपकी मदद कर सकते है-

    Free Seat Upgrade in Flight

    (Picture Courtesy: Freepik)

    विनम्रता और सम्मान दिखाएं

    फ्लाइट अटेंडेंट्स के साथ विनम्र और सम्मानजनक व्यवहार करना सबसे पहला कदम है। उन्हें "हैलो" या "गुड मॉर्निंग" कहकर ग्रीट करें और उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दें। छोटी-छोटी बातों में भी विनम्रता दिखाने से वे आपके बारे में पॉजिटिव महसूस करते हैं।

    यह भी पढ़ें: क्या पैसे देकर कोई भी ले सकता है Vanuatu की नागरिकता? जानें इस छोटे से देश के बारे में 10 अनोखी बातें

    धैर्य रखें और समझदारी दिखाएं

    फ्लाइट अटेंडेंट्स अक्सर बिजी रहते हैं और उन्हें कई यात्रियों की जरूरतों का ध्यान रखना होता है। अगर आपको कुछ चाहिए, तो धैर्य रखें और उनके काम में बाधा न डालें। उनकी मदद के लिए आभार जताने से वे आपकी सहानुभूति और समझदारी को याद रखेंगे।

    उनकी मेहनत की सराहना करें

    फ्लाइट अटेंडेंट्स की मेहनत और सेवा की सराहना करना बहुत जरूरी है। उन्हें बताएं कि आप उनकी सेवा से कितने खुश हैं। एक साधारण "थैंक यू" या "आपका बहुत धन्यवाद" कहने से भी उन्हें अच्छा लगता है।

    उनसे बातचीत करें

    यात्रा के दौरान फ्लाइट अटेंडेंट्स के साथ छोटी-छोटी बातचीत करें। उनसे उनकी यात्राओं के अनुभव या उनकी नौकरी के बारे में पूछें। इससे उन्हें लगेगा कि आप उनकी कड़ी मेहनत को समझते हैं और उनकी इज्जत करते हैं।

    उनकी मदद करें

    अगर आप देखें कि फ्लाइट अटेंडेंट्स किसी मुश्किल में हैं, तो उनकी मदद करने की कोशिश करें। उदाहरण के लिए, अगर कोई यात्री उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहा है, तो आप उस फ्लाइट अटेंडेंट को सपोर्ट कर सकते हैं। 

    नाम लेकर बुलाएं

    हर फ्लाइट अटेंडेंट की यूनिफॉर्म पर उनका नेमटैग लगा रहता है। अगर आप उन्हें उनका नाम लेकर बुलाएंगे, तो उससे उन्हें लगेगा कि आप उन्हें और उनके काम को नोटिस कर रहे हैं। इससे आपका इंप्रेशन अच्छा बनेगा और उन्हें भी अच्छा महसूस होगा।

    सोशल मीडिया पर सराहना करें

    अगर आप फ्लाइट अटेंडेंट्स की सर्विस से खुश हैं, तो एयरलाइन के सोशल मीडिया पेज पर उनकी तारीफ करें। इससे न केवल उन्हें खुशी मिलेगी, बल्कि एयरलाइन भी आपके लिए पॉजिटिव नजरिया रखेगी।

    हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि जरूरी नहीं कि ऐसा करने से आपकी सीट अपग्रेड होगी ही। अगर फ्लाइट में सीट खाली नहीं है, तो फ्लाइट अटेंडेट चाहकर भी आपकी सीड अपग्रेड नहीं कर पाएंगे। ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि ज्यादातर सीट अपडेट्स फ्लाइट लैंड होने से पहले होते हैं, क्योंकि लैंडिंग के वक्त फ्लाइट अटेंडेंट्स को वजन डिस्ट्रीब्यूट करने को कहा जाता है। इसलिए वे पैसेंजर्स को आगे की तरफ मूव करते हैं और अगर आपका व्यवहार अच्छा होगा, तो हो सकता है कि वे पहले आपको फर्स्ट क्लास में शिफ्ट करें। 

    यह भी पढ़ें: दुनिया देखने का सपना हुआ आसान, भारतीयों को 57 देशों में मिलेगी वीजा-फ्री एंट्री