बम्बू शूट फ्राई है लाजवाब, गुवाहाटी के ये 5 स्ट्रीट फूड एक बार खाएंगे तो बार-बार जाएंगे
अगर आप खाने पीने के शौकीन हैं और असम के खूबसूरत शहर गुवाहाटी घूमने जा रहे हैं तो मजा आ जाएगी। यहां के लाजवाब स्ट्रीट फूड एक बार खाएंगे तो बार-बार जाएंगे...
लक्षा
गुवाहाटी में मिलने वाला लक्षा नाम से ही ऐसा है कि हर किसी को सुनकर लालच आ जाए। स्ट्रीट फूड में लक्षा बेचने वाले कहते हैं कि यहां का स्वाद पयर्टकों को हमेशा रहेगा याद। लक्षा बेसिकली मलेशियन स्वाइसी नूडल्स है। आरारोट या फिर चावल के आटे से बने ये नूडल्स कोकोनट मिल्क में पकाए जाते हैं। वहीं करी लक्षा इमली व फिस पेस्ट में पकाए जाते हैं। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं। यहां आने वाले पयर्टकों को यह बहुत पसंद आते हैं।
झालमुरी
गुवाहाटी में मिलने वाली झालमुरी भी बहुत स्वादिष्ट होती हैं। झालमुरी यहां के स्थानीय लोगों का ही नहीं बल्कि आने वाले पर्यटकों का भी शाम का चटपटा नाश्ता होता है। घूमते समय लोग इसे खाना बहुत पसंद करते हैं। भुने हुए चावल में भुजिया, नट्स, कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च व धनिया की चटनी, टमाटर, नमक, चाट मसाला के अलावा हल्का सा सरसों का तेल मिलाया जाता है। इसके बाद इसे अखबार के बने कोनों में सर्व किया जाता है।
घुगनी
घुगनी भी गुवाहाटी के स््ट्रीट फूड में शामिल है। यहां घुगनी बेचने वालों का दावा होता है कि इसे एक बार खाएंगे तो यहां पर बार-बार घूमने आएंगे। घुगनी बेसिकल मटर या फिर चने से बनती है। असम में मिलने वाली घुगनी मटर की बनाई जाती है। इसे प्याज, नमक, हरी धनिया, हरी मिर्च व चटपटे मसालों से मिलाकर बनाया जाता है। इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए इमली की चटनी भी मिलाई जाती हैं। यहां घुगनी स्टॉलों से लेकर ठेलों पर आराम से मिल जाएगी।
वॉनटॉन
गुवाहाटी में मिलने वाला वॉनटॉन बड़ा ही चटपटा व स्वादिष्ट है। यह कुछ बहुत मोमोज जैसा ही होता है। मोमोज जहां भाप में पकाया जाता है वहीं यह फ्राई किया जाता है। पकौड़ी की तरह लगने वाला यह वॉनटॉन नॉनवेज व वेज दोनो ही स्वादों में बनता है। वॉनटॉन बेसिकली चीन की फूड डिश है। वॉनटॉन लहसुन की चटनी के साथ परोसा जाता है। कुराकुरा वॉनटॉन खाने में लाजवाब लगता है। शाम के समय इस स्ट्रीट फूड को खाने में बड़ी मजा आती है।
बम्बू शूट
असम में मिलने वाला बम्बू शूट अगर न खाया तो फिर यहां कुछ नही खाया। यह डिश सिर्फ असम में ही मिलती है। ऐसे में गुवाहाटी के स्ट्रीट फूड में यह भी शामिल है। इसमें बम्बू यानी कि बांस के छोटे-छोटे हरे टुकड़े डीप फ्राई किए जाते हैं। यह काफी स्पाइसी होता है। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। यहां की इस खास डिश को पर्यटक खूब पसंद करते हैं। ऐसे में जब आप यहां जाएं तो एक बार इस स्पेशल बम्बू शूट फ्राई डिश को जरूर खाएं।