Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेना चाहते हैं बरसात का पूरा आनंद, तो मुन्नार की इन 5 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

    Updated: Tue, 24 Jun 2025 04:34 PM (IST)

    मानसून में मुन्नार काफी खूबसूरत हो जाता है। बारिश की बूंदे और ठंडी हवाएं, यहां घूमने का मजा दोगुना कर देती हैं। अगर आप भी मानसून में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मुन्नार (Munnar in Monsoon) आपके लिए बेस्ट है। आइए जानें यहां आप क्या-क्या कर सकते हैं, जिससे आपकी ट्रिप यादगार बन जाएगी।

    Hero Image

    मानसून में जरूर बनाएं मुन्नार घूमने का प्लान (Picture Courtesy: Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं, हरियाली और बारिश की मधुर फुहारें लेकर आता है। यही वह समय होता है जब प्रकृति अपने पूरे शबाब पर होती है और घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। अगर आप मानसून में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मुन्नार (Munnar Trip in Monsoon) आपके लिए परफेक्ट है। केरल के इस खूबसूरत हिल स्टेशन में मानसून का अलग ही मजा आता है। चाय के बागानों से घिरी हुई यह जगह बारिश में और भी ज्यादा सुंदर लगती है। आइए जानते हैं कि मानसून में मुन्नार क्यों घूमने के लिए बेस्ट है और कैसे आप यहां अपनी ट्रिप को मजेदार बना सकते हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    मुन्नार का मानसून मैजिक  

    मुन्नार वेस्टर्न घाट माउंटेन रेंज पर बसा हुआ है। इसलिए यहां का मौसम साल भर सुहावना रहता है। लेकिन मानसून के दौरान यहां की हरियाली और झरने और ज्यादा खूबसूरत हो जाते हैं। जून से सितंबर के बीच मुन्नार में मॉनसून का आनंद लिया जा सकता है। बारिश की बूंदें जब चाय के पत्तों पर गिरती हैं, तो मन मोह लेने वाली खुशबू फैल जाती है। इसलिए इस मौसम में मुन्नार की खूबसूरती को टक्कर देने वाली बहुत कम ही जगहें हैं। 

     

    मुन्नार में मानसून में घूमने की बेस्ट जगहें  

     

    एराविकुलम नेशनल पार्क  

    यह नेशनल पार्क नीलकुरिंजी फूल के लिए मशहूर है, जो 12 साल में एक बार खिलता है। मानसून के समय यहां की वादियां हरी-भरी हो जाती हैं और ट्रैकिंग का मजा दोगुना हो जाता है।


    यह भी पढ़ें: अपनी खूबसूरती से आपका दिल जीत लेंगी भारत की ये 6 जगहें, मिलेगा फॉरेन ट्रिप जैसा अनुभव


    मट्टुपेट्टी डैम  

    बारिश के मौसम में मट्टुपेट्टी डैम का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। यहां आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं और आसपास के हरे-भरे पहाड़ों को निहार सकते हैं।  

     

    टॉप स्टेशन  

    मुन्नार से लगभग 32 किमी दूर स्थित टॉप स्टेशन से आप बादलों को छूते हुए नजारे देख सकते हैं। मानसून में यहां का नजारा बिल्कुल स्वर्ग जैसा लगता है।  

     

    चाय के बागान  

    मुन्नार की पहचान ही यहां के विशाल चाय के बागान हैं। मानसून में इनकी हरियाली और भी निखर आती है। अगर आप टी लवर हैं, तो टाटा टी म्यूजियम भी घूम सकते हैं, जहां चाय बनाने की प्रक्रिया के बारे में काफी डीटेल में जानकारी मिलती है।  

     

    अटुकल वॉटरफॉल  

    बारिश के मौसम में अटुकल झरना अपने पूरे वेग से गिरते हैं। यहां का शांत वातावरण और झरने का शोर मन को सुकून से भर देता है।  

     

    मानसून में मुन्नार घूमने के टिप्स  

    • बारिश के कारण रास्ते फिसलन भरे हो सकते हैं, इसलिए अच्छी ग्रिप वाले जूते पहनकर चलें।  
    • रेनकोट या छाता जरूर साथ रखें।  
    • मानसून में कीड़े-मकौड़े ज्यादा होते हैं, इसलिए मॉस्किटो रिपेलेंट ले जाएं।  
    • कैमरा जरूर ले जाएं, क्योंकि मुन्नार में मानसून की फोटोग्राफी बेहतरीन होती है।