Move to Jagran APP

अलास्का के इस शहर में अब अगले साल ही दिखेगी सूरज की रौशनी!

उटकियागविक में 19 नवंबर को आखिरी बार सूरज उगा और फिर डूब गया। अब इस शहर में सूरज 60 दिनों से ज़्यादा समय के बाद ही वापस नज़र आएगा। पृथ्वी की धुरी के झुकाव के कारण अलास्का शहर में सर्दियों में यह घटना हर साल होती है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 02:26 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 02:26 PM (IST)
अलास्का के इस शहर में अब अगले साल ही दिखेगी सूरज की रौशनी!
अलास्का के इस शहर में अब अगले साल ही दिखेगी सूरज की रौशनी!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अलास्का के छोटे से शहर उटकियागविक (Utqiagvik) को अब अगले दो महीनों तक सूरज की रौशनी नसीब नहीं होगी। ये शहर अब अंधेरे के सालाना चरण में जा चुका है। इस घटना को ध्रुवीय रात के रूप में जाना जाता है और यह उटाकियागविक में हर सर्दियों में होती है।

loksabha election banner

कहां है उटकियागविक?

उटकियागविक आर्कटिक सर्कल के उत्तर में स्थित है। इस छोटे शहर को पहले बैरो के नाम से जाना जाता था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kirsten Alburg (@kirsten_alburg)

इस तरह की घटना सिर्फ उटकियागविक में ही क्यों होती है?

उटकियागविक में 19 नवंबर को आखिरी बार सूरज उगा और फिर डूब गया। अब इस शहर में सूरज 60 दिनों से ज़्यादा समय के बाद ही वापस नज़र आएगा। पृथ्वी की धुरी के झुकाव के कारण अलास्का शहर में सर्दियों में यह घटना हर साल होती है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Adventure bucket list (@naturaladventures_)

सीएनएन के मीटियोरोलॉजिस्ट एलीसन चिनचर ने कहा, "ध्रुवीय रात एक सामान्य घटना है जो बैरो (यूटीकैगविक) और आर्कटिक सर्कल के अंदर किसी भी अन्य शहरों के लिए हर सर्दियों में होती है। यह झुकाव ऐसा बनता है कि सूर्य की एक भी किरण क्षितिज के ऊपर दिखाई नहीं देती है।"

क्या अब उटकियागविक में पूरी तरह से अंधेरा छा जाएगा?

एलीसन चिनचर ने कहा कि इस तरह की घटना के बावजूद उटकियागविक में पूरी तरह से अंधेरा नहीं छाएगा। दिन के समय में इस शहर में हल्की रौशनी होगी, जैसे सूरज ढलने के बाद या उगने से पहले होती है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Katie Mumford ♒ (@akmumford)

उटकियागविक में अब सूरज कब उगेगा?

एलीसन चिनचर ने कहा, " सुबह की पहली किरण या दिन ढलने के समय आसमान जिस तरह का दिखता है, अब से लेकर 21 जनवरी तक, दिन के समय कई घंटों तक ऐसा ही रहेगा, जब तक सूरज दोबारा नहीं नज़र आता।"  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.