Move to Jagran APP

बेबीमून को यादगार बनाने के लिए ये जगहें हैं सबसे परफेक्ट

यह हनीमून की तरह है जिसमें पति अपनी गर्भवती पत्नी के साथ किसी परफेक्ट डेस्टिनेशन पर जाते हैं। इस ट्रिप के दौरान नई जीवन की शुरुआत होती है। जब घर में नन्हें मेहमान की किलकारियां गूंजती हैं। यह समय कपल्स के लिए अहम होता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Mon, 01 Feb 2021 03:32 PM (IST)Updated: Mon, 01 Feb 2021 03:32 PM (IST)
बेबीमून को यादगार बनाने के लिए ये जगहें हैं सबसे परफेक्ट
तनाव और चिंता से मुक्ति के लिए पुडुचेरी परफेक्ट डेस्टिनेशन में से एक है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल प्री वेडिंग और हनीमून की तरह बेबीमून भी ट्रेंडिंग में है। कपल्स बेबीमून को यादगार बनाने के लिए विदेश यात्रा से भी गुरेज नहीं करते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी में विदेश यात्रा सही नहीं है। साथ ही इन दिनों में सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है। अगर लापरवाही बरतते हैं, तो बच्चे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके लिए देश के कई हिस्सों में बेबीमून पर जा सकते हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में बेबीमून ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो ये जगहें बेबीमून को यादगार बनाने के लिए सबसे उत्तम हैं। आइए जानते हैं कि बेबीमून क्या है और बेबीमून को यादगार के लिए किन जगहों पर जाना फायदेमंद है-

loksabha election banner

बेबीमून क्या है

यह हनीमून की तरह है, जिसमें पति अपनी गर्भवती पत्नी के साथ किसी परफेक्ट डेस्टिनेशन पर जाते हैं। इस ट्रिप के दौरान नई जीवन की शुरुआत होती है। जब घर में नन्हें मेहमान की किलकारियां गूंजती हैं। यह समय कपल्स के लिए अहम होता है। इसे शानदार ढंग से सेलिब्रेट किया जाता है। इसमें पति-पत्नी एक दूसरे के साथ रहकर अहम पल बिताते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो हैप्पी हार्मोन का असर बच्चे पर भी पड़ता है।

उदयपुर

यह शहर अरावली की गोद में बसा है। इसके लिए उदयपुर को महलों और झीलों का शहर कहा जाता है। यह बेबीमूनर्स के लिए बेहतर डेस्टिनेशन है। इस शहर में आप अपने पार्टनर के साथ सुकून भरा वक्त बिता सकते हैं। साथ ही आप शॉपिंग भी कर सकते हैं।

पुडुचेरी

तनाव और चिंता से मुक्ति के लिए पुडुचेरी परफेक्ट डेस्टिनेशन में से एक है। अगर आप बेबीमून ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो पुडुचेरी जा सकते हैं। बालू की रेत पर लेटकर फ्रेंच व्यंजनों का लुत्फ़ उठाते हुए सूर्यास्त को देखना बेहद सुकून भरा पल हो सकता है। इसके अलावा पुडुचेरी में वॉटर स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं।

महाबलेश्वर

प्रकृति की गोद में बसा यह शहर अपनी खूबसूरती, वाटरफॉल्स और हरियाली के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। मुंबई से महज एक घंटे की दूरी पर महाबलेश्वर स्थित है। कपल्स और बेबीमूनर्स के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। बेबीमून के लिए महाबलेश्वर जा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.